scriptसनसनीखेज : गर्भवती महिला के पेट में पति ने मारी गोली ! | pregnant women shoot by unknown | Patrika News
इंदौर

सनसनीखेज : गर्भवती महिला के पेट में पति ने मारी गोली !

पति ही लेकर आया था पिस्टल, घर के पास ही लावारिस हालत में मिली

इंदौरFeb 09, 2019 / 01:33 pm

Manish Yadav

goli

gggg

इंदौर. गांधी नगर में रहने वाली गर्भवती महिला के पेट में बदमाश ने गोली मार दी। बताया जाता है कि जिस पिस्टल से गोली चली है उसे पति ही लेकर आया है। पति घर से बाहर होने की बात कह रहा है। फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है। पुलिस को संभावना लग रही है कि यह एक हादसा भी हो सकता है। साथ ही शक जताया जा रहा है कि पति ने ही उस पर गोली चलाई है।
पुलिस के अनुसार रीना पिता हरीश गुर्जर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। एएसपी मनीष खत्री ने बताया कि कल सूचना मिलने पर दल वहां पर पहुंचा था। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसे किसने गोली मारी है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि घर पर ही कपड़े सूखा रही थी। इसी दौरान एक आवाज आई और उसके पेट से खून निकलने लगा। इसके बाद बेहोश हो गई। आसपास के लोगों ने उसके रिश्तेदार को सूचना दी और वह उसे अस्पताल ले आए। पुलिस को घटना स्थल से ही एक पिस्टल भी मिल गई थी। उसके पति सहित रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पति ही लेकर आया था पिस्टल

टीआई नीता देरवाल ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल के साथ ही गोली का खोल भी मिल गया है। पूछताछ में पता चला है कि रीना का पति हरीश सिटी बस में ड्राइवर है। वही यह पिस्टल लेकर आया था। उसने घर पर ही इसे छिपाकर रखी थी। उसका कहना है कि शादी के कुछ समय पहले उसने पिस्टल खरीदी थी और घर में ही छिपाकर रख दी थी। अभी वह यह नहीं बता पाया है कि वह पिस्टल क्यों लेकर आया था। उसका कहना है कि वह एक शादी में भाग लेने के लिए उन्हेल जा रहा था। रास्ते में ही उसके पास फोन आया और वह शादी में जाने के बजाए सीधे अस्पताल आ गया। जिसके साथ में वह जा रहा था। उसने भी साथ में होनी की बात कही है, हालांकि पुलिस उसके बयान की तस्दीक कर रही है। वहीं मामले को देखकर फिलहाल हादसे की संभावना ज्यादा लग रही है, क्योंकि कट्टा जंग लगा हुआ है। अगर कोई गोली चलाता तो उससे पहले उसे साफ कर लेता। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Home / Indore / सनसनीखेज : गर्भवती महिला के पेट में पति ने मारी गोली !

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो