पलासिया थाना क्षेत्र के विनोबा नगर में रहने वाले दीपक यादव (२५) व सागर पिता ओमप्रकाश वर्मा (२५) को कल रात गंभीर रूप से घायल हालत में एमवाय अस्पताल लाया गया। दोनों के शरीर पर धारदार हथियारों से अनेक वार किए गए थे। पुलिस के अनुसार आपसी रंजिश के चलते घर के पास ही रहने वाले अंकित व अन्नू ने दोनों पर जानलेवा हमला किया था। घायलों में से सूरज की हालत चिंताजनक बताई गई है।
घायल सागर के पिता ओमप्रकाश वर्मा के अनुसार अंकित पिता माणकचंद कनाडे निवासी विनोबा नगर व अन्नू उर्फ अनिकेत पिता दीपक कैथवास निवासी बड़ी ग्वालटोली ने घर के बाहर से आवाज देकर सागर को घर के बाहर बुलाया। बाहर निकलते ही आरोपियों ने उसकी आंखों में लाल मिर्च का पावडर झोंक दिया जिससे वो बेबस हो गया। तब दोनों ने हथियारों से हमला कर दिया। शोर सुनकर दीपक उसे बचाने पहुंचा तब उस पर 5-6 वार किए गए। दोनों को हाथ की कलाई, कमर पर व पैरों पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत में सागर को एमवाय अस्पताल व दीपक को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। बाद में हालत बिगडऩे पर दीपक को भी एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया।
इधर पलासिया पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कातलिाना हमले का केस दर्ज किया व देर रात आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों ने पुलिस को बताया अंकित की मां घरों में जाकर काम करती है। आरोपी उसकी मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी किया करते थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है।