scriptबाइक में अचानक लगी आग | A sudden fire in the bike | Patrika News
इंदौर

बाइक में अचानक लगी आग

गुरुवार रात सरवटे बस स्टैंड पर रवि अपने परिवार के साथ खाने आया था।

इंदौरOct 18, 2019 / 06:44 pm

Kamlesh Pandey

बाइक में अचानक लगी आग

बाइक में अचानक लगी आग

इंदौर. गुरुवार रात सरवटे बस स्टैंड पर रवि अपने परिवार के साथ खाने आया था। बाहर खड़ी उसकी बाइक में अचानक आग लग गई। आग के चलते वहां अफरा तफरी मच गई। लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाया। जब तक बाइक काफी जल चुकी थी। समय रहते आग पर काबू होने से आसपास खड़ी अन्य गाडिय़ां भी बच गईं। रवि बाहर आया तो उसे घटना का पता चला। अचानक गाड़ी में आग कैसे लगी अभी पता नहीं चला है।
————————————————————————————-

————————————————————————————-

निगम के बकायादार दुकानदारों की दीवाली बाद दुकानें होंगी सील

इंदौर. नगर निगम ने किराया नहीं देने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की तैयारी कर ली है। नगर निगम दीवाली का त्यौहार निपटलते ही इन दुकानों को सील करने की कार्रवाई शुरू करेगा। नगर निगम में लगभग ३०० ऐसे बकायादार हैं जिनका किराया नहीं जमा हुआ है। निगम ने नए वित्तिय वर्ष में दुकानों के किराए की राशि को बढ़ा दिया है। आर्थिक तंगी से जुझ रही नगर निगम ने अपनी बकाया राशि की वसूली के लिए लगातार मुहिम चलाई जा रही है। निगम संपंत्तिकर की वसूली के साथ ही छोटी रकम की वसूली पर भी ध्यान लगाना शुरू किया था। इसके चलते निगम ने अपने सभी मार्केट की 4800 दुकानों में से बकाया किराए की राशि की वसूली भी तेज कर दी है।

Home / Indore / बाइक में अचानक लगी आग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो