scriptजायन मलिक और गीगी हदीद ने किया ब्रेकअप, 2 साल से थे रिलेशनशिप में | zayn malik and gigi hadid confirm breakup after dating for 2 years | Patrika News
हॉलीवुड

जायन मलिक और गीगी हदीद ने किया ब्रेकअप, 2 साल से थे रिलेशनशिप में

गायक जायन मलिक और सुपर मॉडल गीगी हदीद का 2 साल से चले आ रहा रिलेशनशिप अब खत्म हो गया है। दोनों ने ही सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी पुष्टि की है साथ ह

Mar 14, 2018 / 06:43 pm

Amit Singh

zayn malik and gigi hadid

zayn malik and gigi hadid

गायक जायन मलिक और मॉडल गीगी हदीद का 2 साल से चले आ रहा रिलेशनशिप अब खत्म हो गया है। जायन और गीगी हदीद ने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि की है।’वन डायरेक्शन बैंड’ के पूर्व सदस्य जायन ने अपने ब्रेकअप की पुष्टि करते हुए लिखा, ‘हम दोनों के बीच इतने समय से काफी अच्छा रिलेशन था। मैं दिल से गीगी की एक महिला और दोस्त के रुप में इज्जत करता हूं। वो बहुत ही अच्छी इंसान हैं। मैं अपने सभी फैंस का भी शुक्रिया अदा करना चाहूंगा कि उन्होंने हमारे इस कठिन निर्णय का सम्मान किया और हमारे निजता का ख्याल रखा। हम आप सभी फैंस का शुक्रिया अदा करते हैं।’

‘AIB ROAST’ केस में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर को राहत नहीं

 

No data to display.सुपरमॉडल गीगी ने भी सोशल मीडिया पर जायन के प्रति अपनी फीलिंग्स शेयर की है। गीगी ने लिखा, ‘मैं जायन के लिए अच्छा चाहती हूं। मैं उनको हमेशा एक दोस्त की तरह सपोर्ट करुंगी।’
तबीयत ठीक होते ही अमिताभ बच्चन ने किया फैन्स का शुक्रियादा, FB पर लिथा इमोश्नल पोस्ट

https://twitter.com/GiGiHadid/status/973640377839374337?ref_src=twsrc%5Etfw

2016 से थे रिलेशनशिप में
बता दें, दोनों ने ही 2016 में अपनी रिलेशनशिप का दुनिया के सामने खुलासा किया था। दोनों ही एक दूसरे के काम में काफी सपोर्टिव थे।जायन ने अपने रिलेशनशिप के दौरान हदीद की आंख का टैटू भी अपने चेस्ट पर बनवाया था। लेकिन अब जायन मलिक ने Instagram से हदीद को अनफॉलो कर दिया है।


फैन्स निराश
दोनों को ही सोशल नेटवर्किंग साइट पर काफी पंसद किया जाता है। इनके ब्रेकअप की खबरों के बाद फैन्स काफी निराश हैं। इस जोड़ी की सोशल नेटवर्किंग साइट पर काफी वायरल फोटोज भी मौजूद है। गौरतलब है कि अचानक से इस जोड़ी के ब्रेकअप की खबर से उनके चाहने वाले काफी निराश हो गए हैं।

Home / Entertainment / Hollywood News / जायन मलिक और गीगी हदीद ने किया ब्रेकअप, 2 साल से थे रिलेशनशिप में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो