scriptझामुमो की संघर्ष यात्रा पहुंची हजारीबाग,हेमंत सोरेन बोले-महागठबंधन में किच-किच का मामला सुलझा लेंगे | hemant soren says mahagathbandhan issue will be solved soon | Patrika News
हजारीबाग

झामुमो की संघर्ष यात्रा पहुंची हजारीबाग,हेमंत सोरेन बोले-महागठबंधन में किच-किच का मामला सुलझा लेंगे

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक जुमले बाज पार्टी है…

हजारीबागFeb 11, 2019 / 04:34 pm

Prateek

soren

soren

(रांची,हजारीबाग): झारखंड मुक्ति मोर्चा की झारखंड संघर्ष यात्रा के चतुर्थ चरण में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हजारीबाग पहुंचे। सोमवार को हजारीबाग परिसदन के बगल में स्थित शहीद निर्मल महतो पार्क में निर्मल महतो की प्रतिमा पर एवं जिला परिषद चौक स्थित डा भीमराव अंबेदकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वे सिमरिया और चतरा के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा की सरकार हटाने के लिए वे झारखंड संघर्ष यात्रा पर निकले है।

 

उन्होंने भाजपा की सरकार को जुमलेबाजी की सरकार करार दिया। लोकसभा चुनाव को लेकर सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर महागठबंधन में हो रहे किच किच के बाबत पूछने पर उन्होने कहा कि यह बड़ी बात नहीं है, वार्ता हो रही है, मामला सुलझा लिया जाएगा। इससे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा की संघर्ष यात्रा के चौथा चरण में रविवार देर शाम हेमंत सोरेन हजारीबाग पहुंचे। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक जुमले बाज पार्टी है। उन्होंने रामगढ़ तथा हजारीबाग में अल्पसंख्यकों की हत्या करवाने और हत्यारों को माला पहनाने का आरोप भाजपा के स्थानीय बड़े नेता पर लगाया।


हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा की इसी फूट डालो नीति के कारण उनकी संघर्ष यात्रा को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। विस्थापितों की बड़कागांव में हत्या करवाने, गोला में भी किसानों की हत्या करवाने, पारा शिक्षक पर भी लाठी चलवाकर लगभग पचास लोगों की जान लेने का आरोप राज्य सरकार पर लगाया। उन्होने शिक्षक बहाली में राज्य के 25 व बाहर के 75 प्रतिशत लोगों को नौकरी दे देने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया। इस मौके पर जिला सदस्य कुलेश्वर भोगता के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। विधायक जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आम गरीब लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व करने एवं हेमंत सोरेन के पुनः एक बार मुख्यमंत्री बनने का दावा किया। साथ ही दावा किया कि हेमंत सोरेन ही झारखंड राज्य का संपूर्ण विकास करा सकते हैं।

Home / Hazaribagh / झामुमो की संघर्ष यात्रा पहुंची हजारीबाग,हेमंत सोरेन बोले-महागठबंधन में किच-किच का मामला सुलझा लेंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो