scriptअमेरिका के कीड़े का मध्यप्रदेश के इस जिले में पसरा आतंक | USA Terror - Terror of the USA worm in india - mp | Patrika News
हरदा

अमेरिका के कीड़े का मध्यप्रदेश के इस जिले में पसरा आतंक

अमेरिका के कीड़े

हरदाJul 15, 2019 / 09:45 am

deepak deewan

Terror of the USA worm in india - mp

Terror of the USA worm in india – mp

टिमरनी.
क्षेत्र में लगी मक्का की फसल पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इसमें कीड़ा लगा है जोकि इसके पत्तों को चट कर रहा है। इसे अमरीकन फाल आर्मी वार्म के नाम से जाना जाता है। बताया जा रहा है कि अमेरिका का यह कीड़ा कई खेतों में दिख रहा है। आर्मी वार्म का प्रकोप पूरे हरदा जिले में देखने को मिल रहा है। कृषि विभाग ने भी इसकी पुष्टि की है और इसपर नियंत्रण के उपाय किए जा रहे हैं। प्राथमिक अवस्था में ही इलाज कर किसान मक्का फसल को नुकसान से बचा सकते हैं। देरी होने पर फसल की बचाना सम्भव नहीं हो पाता है। गत वर्ष मध्यप्रदेश के साथ ही कई अन्य मक्का उत्पादक राज्यों में इस कीड़े ने फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया था।

ग्राम चारखेड़ा के कई खेतों में इसका प्रकोप देखा गया। बताया गया कि गांव के बसन्त रायखेरे के खेत में इस बीमारी के शुरुआती लक्षण दिखाई दिए। किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शैलेन्द्र वर्मा ने भी खेत में देखकर इस बीमारी की पुष्टि की। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इसका रासायनिक ओर जैविक दोनों तरीके से निदान किया जा सकता है। फंगस बबेरिया बेसियाना से इसकी बहुत अच्छी तरह से रोकथाम की जा सकती है। इधर कृषि विभाग की टीम भी खेतों का दौरा कर किसानों को जागरूक कर रही है और प्राथमिक अवस्था में ही रोकथाम की सलाह दे रही है। कृषि विभाग के उपसंचालक पीएस चंद्रावत ने भी इस बीमारी के प्रकोप की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सोमवार तक हर हाल में सभी ब्लाक मुख्यालय पर इसकी दवाई उपलब्ध करा दी जाएगी।
इस कीड़े का प्राथमिक अवस्था में ही इलाज कर किसान मक्का फसल को नुकसान से बचा सकते हैं अन्यथा देरी होने पर फसल की बचाना सम्भव नहीं हो पाता है। गत वर्ष मध्यप्रदेश के साथ ही कई अन्य मक्का उत्पादक राज्यों में इस कीड़े ने फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया था।

Home / Harda / अमेरिका के कीड़े का मध्यप्रदेश के इस जिले में पसरा आतंक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो