scriptपुलिस को कैदी ने दिया ऐसा चकमा,सिपाही ने खुद ही खोल दी हथकड़ी और युवक हुआ फरार | prisoner run away from datia hospital | Patrika News
ग्वालियर

पुलिस को कैदी ने दिया ऐसा चकमा,सिपाही ने खुद ही खोल दी हथकड़ी और युवक हुआ फरार

जिला चिकित्सालय के कैदी वार्ड से रात के समय एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया। पुलिस को कैदी के फरार होने की जानकारी जैसे ही लगी वह उसे ढूंढने में जुट गई। 

ग्वालियरJul 12, 2017 / 11:50 pm

monu sahu

datia hospital

prisoner run away from datia hospital

ग्वालियर/दतिया। जिला चिकित्सालय के कैदी वार्ड से रात के समय एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया। पुलिस को कैदी के फरार होने की जानकारी जैसे ही लगी वह उसे ढूंढने में जुट गई। दतिया जिला चिकित्सालय के कैदी वार्ड में भर्ती अरविंद पुत्र पहर सिंह रावत निवासी तोरिया कला थाना करैरा जिला शिवपुरी बुधवार रात करीब१० बजे जिला चिकित्सालय से फरार हो गया। अरविंद को 14 अप्रैल 2017 को करैरा से सर्किल जेल दतिया ट्रांसफर किया गया था। अरविंद हत्या का प्रयास एवं डकैती अधिनियम के मामले में सर्किल जेल मे निरुद्ध था।


अरविंद को विगत नौ जुलाई को पेट में दर्द की शिकायत पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। बुधवार की रात कैदी अरविंद ने पेशाब जाने की इच्छा जताई तो ड्यूटी पर तैनात आरक्षक ने हथकड़ी खोल दी। हथकड़ी खुलते ही अरविंद सिपाही को धकका दे कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इरशाद वली,एसडीएम वीरेंद्र कटारे सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। 


घटना के समय ड्यूटी पर प्रधान आरक्षक रामकृष्ण,आरक्षक अनिल बरगैया,मिथुन,सुजीत एवं जितेंद्र मौजूद थे। जिस वक्त कैदी भागा वार्ड में उस समय सिर्फ आरक्षक अनिल ही मौजूद था। अन्य पुलिसकर्मी वार्ड में मौजूद नहीं थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इरशाद वली ने पांचों पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही इस मामले की जांच कराने की बात कही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो