script50 कि.मी. प्रतिघंटे की रफ्तार से आएगा तेज अंधड़, Orange Alert जारी | Orange Alert of strong thunderstorm, rain and hailstorm | Patrika News
ग्वालियर

50 कि.मी. प्रतिघंटे की रफ्तार से आएगा तेज अंधड़, Orange Alert जारी

ग्वालियर सहित अंचल में आंधी, बारिश व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है….

ग्वालियरApr 26, 2024 / 02:58 pm

Ashtha Awasthi

weather
ग्वालियर। राजस्थान से आ रही गर्म हवा की वजह से गर्मी ने चढ़ाई कर दी है। दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सीजन में पहली बार है। इससे दिन में लोगों को लू चलने जैसा अहसास रहा। मौसम विभाग ने 2 दिन के लिए ग्वालियर सहित अंचल में आंधी, बारिश व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी चल सकती है। तापमान भी 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने के आसार हैं।

हर तीन से चार दिन में पश्चिमी विक्षोभ आ रहे

गर्मी के सीजन के 56 दिन बीत गए हैं। मार्च से लेकर अब तक हर तीन से चार दिन में पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बादल छा रहे हैं। इससे पश्चिमी हवा नहीं चल पा रही है। इस कारण दो बार ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच सका है, लेकिन 53 दिन तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा। इससे दिन में भीषण गर्मी का सामना नहीं करना पड़ा।

इस कारण बदला मौसम

-राजस्थान की ओर से 8 से 13 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चली। यह हवा अपने साथ राजस्थान की गर्मी लेकर आ रही है, जिससे गर्मी बढ़ गई है।
-बादल नहीं छाने की वजह से सूरज की किरणें सीधे धरती पर पड़ीं।

-नमी नहीं होने से हवा गर्म हो गई। सूर्य अस्त होन के बाद भी हवा गर्म रही।

ये सिस्टम भारी, जिससे आएगी आंधी

-जमू- कश्मीर में जो पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, वह अफगानिस्तान के पास है। 26 अप्रेल को जमू-कश्मीर में पहुंचेगा।
-असम, महाराष्ट्र में चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। दक्षिण मध्य प्रदेश में भी चक्रवातीय घेरा बना हुआ है।

-बंगाल की खाड़ी में प्रति चक्रवात बना हुआ है। इससे पूर्वी हवा भी चलेगी।

-इन सिस्टम की वजह से हवा में नमी आना शुरू होगी, जिससे 26 अप्रेल को शाम को आंधी व बारिश की संभावना है।

गर्मी का पूर्वानुमान

26 अप्रेल 42 डिसे (आंधी बारिश)

27 अप्रेल 42 डिसे

28 अप्रेल 43 डिसे

Home / Gwalior / 50 कि.मी. प्रतिघंटे की रफ्तार से आएगा तेज अंधड़, Orange Alert जारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो