पिंटू पुत्र कल्याण गुर्जर निवासी सिरोल की लाश बुधवार रात को सिरोल हाइवे पर ट्रक आरजे 11 जीबी 4738 में फंासी पर लटकी मिली थी। पिंटू के मुंह में गोली भी लगी थी। ट्रक पिंटू ने रिश्तेदार से एक महीने खरीदा था। उसका पूरा पैसा नहीं चुकाया था। 12 जनवरी को गोहद से 700 बोरी सरकारी सरसों लादकर आगरा के लिए रवाना हुआ था। लेकिन न आगरा पहुंचा न घर लौटा। उसकी लाश मिली। पुलिस का कहना है पिंटू की मौत सरसों का खेल अहम है। क्योंकि पिंटू ने 700 बोरी सरसों को चोरी से सौंधा गांव के पूर्व सरपंच बालकिशन को बेच दिया था। लेकिन उसका पैसा नहीं पिटूं को नहीं मिला था। इसलिए वह परेशान था। लाश मिलने से पहले पिंटू ने ट्रांसपोर्टर को फोन कर बताया था उससे गलती हो गई। उसने 9 लाख में सरसों बेच दी। बालकिशन पूरा पैसा पचा गया। इसलिए वह सुसाइड कर रहा है।
पूर्व सरंपच अरेस्ट बोला, पैसे की जगह सरसों गुरूवार को पुलिस ने बालकिशन को राउंडअप कर लिया है। वह बता रहा है पिंटू से मुलाकात सौंधा के वर्तमान सरंपच हरिओम जाटव ने करवाई थी। इस बार उसने ही हरिओम को सरंपंच चुनाव लडवाया था। पूरा खर्चा किया था। हरिओम को पैसा लौटाना था। रकम देने की बजाए हरिओम ने चोरी की सरसों दिलवा दी।
यहां फंसा पेंच गुरूवार सुबह फोरेंसिक टीम ने फिर पिंटू के ट्रक की जांच की तो केबिन में दाडी के बाल और मांस के टुकडे मिले हैं। जांच टीम की नजर में पिंटू ने लाइसेंस बंदूक से खुद को गोली मारी है। लेकिन फायर होते समय बंदूक हिल गई तो गोली गाल चीर कर निकल गई। पिंटू के पास सिर्फ एक ही कारतूस था तो उसने जख्मी हालत में फांसी लगाई है। लेकिन ट्रक के कांच में तीन छेद भी मिले हैं। इससे आशंका है ट्रक के अंदर तीन गोलियां चली हैं। फायर किसने किए हैं। सामने आना बाकी है।
संदेहियों से पूछताछ में होगा खुलासा ट्रक चालक की मौत में पूर्व सरपंच को राउंडअप किया है। उससे पूछताछ की जा रही। घटना में सरकारी सरसों को चोरी से बेचना तो वजह रहा है। लेकिन ट्रक चालक ने सुसाइड किया है उसके साथ साजिश हुई है पता लगाया जा रहा है।
ऋषिकेश मीणा क्राइम ब्रांच एएसपी