scriptमोदी का कांग्रेस पर हमला,बोले- सिख दंगे के आरोपी को दिया मुख्यमंत्री पद का पुरस्कार | pm modi says amrinder singh is accused of sikh violence | Patrika News
गुरदासपुर

मोदी का कांग्रेस पर हमला,बोले- सिख दंगे के आरोपी को दिया मुख्यमंत्री पद का पुरस्कार

माेदी ने कहा कि कांग्रेस ने गत विधानसभा चुनाव में कर्ज माफी का एलान कर खूब वोट बंटोरे…

गुरदासपुरJan 03, 2019 / 09:17 pm

Prateek

modi

modi

(गुरदासपुर): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार किसानों, जवानों और नौजवानों के सपने, आकांक्षा और भावनाओं को पूरी क्षमता से पूरा करने में जुटी है लेकिन कांग्रेस अब भी झूठ तथा धोखेबाजी की राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है। मोदी ने यहां आगामी लोकसभा चुनाव प्रचार का श्रीगणेश करते हुए धन्यवाद रैली को संबोधित किया।

 

सिख दंगों का जिक्र करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि साढ़े तीन दशक से दंगों के पीड़ित न्याय का इंतजार कर रहे हैं। जिन लोगों का इतिहास हजारों सिख भाई-बहनों की बेरहमी से हत्या का हो और जो लोग आज भी दंगे के आरोपियों को मुख्यमंत्री पद का पुरस्कार दे रहे हों, उन लोगों से पंजाब समेत देशवासियों को सतर्क रहने की जरूरत है।

 

उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथाें लेते हुये कहा कि कांग्रेस झूठ तथा धोखाधड़ी की राजनीति कर रही है। कांग्रेस ने किसानों केे साथ क्या किया। उसने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने तथा कर्ज माफी को लेकर किसानों से बड़े बड़े वादे किये लेकिन सत्ता में आने पर वादों से मुकर गयी।

 

उन्होंने कहा कि राजग सरकार किसानों से जुड़े फैसले को पूरा करने के लिये काम कर रही है और किसानों को फसल का जो न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया उससे लागत का डेढ़ गुना लाभ देने का फैसला किया ।कांग्रेस देश के किसान के दर्द का इलाज नहीं कर सकी और दशकों से झूठ बोलकर किसान की आंख में धूल झोंकती रही।

 

माेदी ने कहा कि कांग्रेस ने गत विधानसभा चुनाव में कर्ज माफी का एलान कर खूब वोट बंटोरे। किसानों ने उस पर भरोसा किया और उसी भरोसे की सजा आज उन्हें मिल रही है। उन्होेंने बताया कि देश के किसान पर छह लाख करोड़ का कर्ज था लेकिन कर्ज माफी की घोषणा के अनुसार कर्ज माफ केवल पांच हजार करोड़ का किया। बाकी सारे किसान कर्ज माफी का इंतजार करते रहे।

Home / Gurdaspur / मोदी का कांग्रेस पर हमला,बोले- सिख दंगे के आरोपी को दिया मुख्यमंत्री पद का पुरस्कार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो