scriptसेना और हूती विद्रोहियों के बीच खूनी संघर्ष, 150 लोगों की मौत | Army and Houthi rebel clashes, killing 150 people | Patrika News
खाड़ी देश

सेना और हूती विद्रोहियों के बीच खूनी संघर्ष, 150 लोगों की मौत

सेना और विद्रोहियों के बीच झड़प में करीब 150 लोगों की मौत हो गई। हिंसक झड़प में कई लोग घायल भी हुए हैं।

नई दिल्लीNov 13, 2018 / 03:50 pm

mangal yadav

Houthi rebel

सेना और हूती विद्रोहियों के बीच खूनी संघर्ष, 150 लोगों की मौत

सनाः यमन में बीते 24 घंटे में सरकार समर्थित सेना और विद्रोहियों के बीच झड़प में करीब150 लोगों की मौत हो गई। हिंसक झड़प में कई लोग घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि यमन के होदैदा शहर में हूती विद्रोहियों और सेना के बीच लड़ाई अभी भी जारी है। मृतकों में अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि विद्रोही और सेना के कितने लोग शामिल हैं। बता दें कि यमन सरकार हूती विद्रोहियों से मुकाबला करने के लिए सऊदी अरब से मदद ले रही है। जबकि हूती विद्रोहियों का साथ कथित तौर पर ईरान की सेना दे रही है।

11 दिन से छिड़ा है युद्ध

लाल सागर के किनारे पर बसे होदैदा शहर को विद्रोहियों का गढ़ माना जाता है। यही वजह रही कि सरकार समर्थित सेनाओं को होदैदा में दाखिल होने में 11 दिन तक हूती विद्रोहियों से युद्ध करना पड़ा। अब सेना और हूती विद्रोही आमने-सामने हैं जिसकी वजह से जंग और तेज हो गई है। इस शहर में करीब एक करोड़ 40 लाख लोग रहते हैं। गठबंधन सेना ने कहा है कि विद्रोहियों से बातचीत का रास्ता खुला है लेकिन सैन्य अभियान भी जारी है। बता दें कि 2015 से ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ा हुआ है। हूती विद्रोह की शुरुआत उत्तरी यमन से 2004 में हुई थी।

Home / world / Gulf / सेना और हूती विद्रोहियों के बीच खूनी संघर्ष, 150 लोगों की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो