scriptभाजपा से सांसद रह चुका यह नेता लड़ सकता है महागठबंधन से चुनाव, बसपा-सपा से हो चुकी है बात | BJP mission 2019 big shock, This leader will contest from SP alliance | Patrika News
गोरखपुर

भाजपा से सांसद रह चुका यह नेता लड़ सकता है महागठबंधन से चुनाव, बसपा-सपा से हो चुकी है बात

लोकसभा मिशन 2019

गोरखपुरNov 21, 2018 / 12:23 pm

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

BJP
लोकसभा चुनाव के लिए रण सजने शुरू हो गए हैं। योद्धा चुनावी मैदान में उतरने के लिए खेमों की तलाश में भी लग गए हैं। तो विभिन्न खेमे अपनी सेनाओं को मजबूत करने के लिए विरोधी खेमों में फूट डालने लगे हैं। गोरखपुर उपचुनाव में जीत हासिल करने वाली सपा और उसका गठबंधन सीएम के गढ़ की दूसरी लोकसभा सीट बांसगांव को भी अपने पाले में करने की तरकीब में लगी है। अगर बसपा सूत्रों की मानें तो कई बार सांसद रहे भाजपा के एक बड़े नेता को सिंबल देकर लड़ाने की फिराक में है।
गोरखपुर जिले में दो लोकसभा सीट है। एक गोरखपुर सदर और दूसरा बांसगांव सुरक्षित। दोनों सीटों पर बीजेपी का कब्जा रहा है। लेकिन बीते लोकसभा उपचुनाव में गोरखपुर सदर को समाजवादी पार्टी ने जीत ली। इस जीत में सपा-बसपा सहित कई छोटे दलों के गठबंधन का प्रयोग सफल तो हुआ ही आगे के चुनावों में भाजपा को हराने के लिए एक नया गठबंधन भी तैयार हो गया।
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को हराने के लिए सपा-बसपा का गठबंधन करीब-करीब तय है। इसके साथ ही छोटे दलों का भी इस गठबंधन का साथ मिल रहा। यह भाजपा के लिए परेशानी का भी सबब है।
इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ की दूसरी लोकसभा सीट पर भी गठबंधन की नई चाल ने सबको बेचैन कर दिया है। राजनैतिक सूत्रों के अनुसार भाजपा के एक सांसद जल्द ही पाला बदलने वाले हैं। यह माना जा रहा है कि कई बार सांसद रह चुके यह नेता बसपा के सिंबल पर चुनावी वैतरणी में उतरेंगे। इसके लिए बसपा के उच्चपदस्थ कई लोगों से बातचीत चल रही।

Home / Gorakhpur / भाजपा से सांसद रह चुका यह नेता लड़ सकता है महागठबंधन से चुनाव, बसपा-सपा से हो चुकी है बात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो