scriptआजसू पार्टी ने विधानसभा चुनाव में गठबंधन का दिया संकेत, बीजेपी को लेकर कही यह बड़ी बात | AJSU gave sign to make alliance with BJP in jharkhand election | Patrika News
गिरिडीह

आजसू पार्टी ने विधानसभा चुनाव में गठबंधन का दिया संकेत, बीजेपी को लेकर कही यह बड़ी बात

डॉ देवशरण भगत ने कहा कि…
 

गिरिडीहMay 25, 2019 / 10:25 pm

Prateek

ajsu

ajsu

(रांची,गिरिडीह): लोकसभा चुनाव 2019 में गिरिडीह सीट पर प्रचंड बहुमत से जीत के बाद आजसू पार्टी ने विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी के साथ गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने के संकेत दे दिये हैं। आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने बीजेपी के साथ गठबंधन पर पूछे गये का जवाब देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में वोटों की इतनी बारिश हुई है जो विधानसभा चुनाव तक जिसका असर रहेगा, यह सूखेगा नहीं।


डॉ देवशरण भगत ने कहा कि देश की जनता सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर गोलबंद हुई। पहली बार ऐसा हुआ कि युवाओं से लेकर बुर्जुगों की आवाज में तालमेल दिखी और चुनाव परिणाम सुनामी की तरह आये। एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की ओर इशारा करते हुए कहा कि झारखंड के नाम पर राजनीति करनेवाले जड़ से उखड़ कर गिर गये। इस चुनाव में जनादेश की बारिश से क्षेत्रवाद, जातिवाद, वंशवाद और संप्रदायवाद सहित तमाम बंधन टूट गये। देशवासियों ने एहसास कराया कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यह लोकतंत्र और पूरे देश की जनता की जीत है। इसके लिए पार्टी की ओर से देश और राज्य की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।


चंद्रप्रकाश चौधरी के सांसद बन जाने के बाद मंत्री पद खाली होने के सवाल पर कहा कि इस मामले में केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो और पार्टी निर्णय लेंगे। रामगढ़ सीट खाली होने के सवाल पर भी कहा कि पार्टी निर्णय लेगी। सांसद के रूप में जो जिम्मेवारी मिलेगी उसे पूरी जवाबदेही के साथ निभाया जायेगा। आजसू पार्टी ने बीजेपी के साथ गठबंधन कर गिरिडीह सीट लड़ा था। यहां पर आजसू पार्टी के उम्मीदवार सीपी चौधरी ने 248347 वोटों के अंतर से झामुमो के प्रत्याशी जगरनाथ महतो को पराजित किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो