scriptमुख्तार अंसारी की कब्र कहां खुदेगी, कहां पढ़ा जाएगा मौत का फातिहा | mukhtar ansari fatihah at ghazipur | Patrika News
गाजीपुर

मुख्तार अंसारी की कब्र कहां खुदेगी, कहां पढ़ा जाएगा मौत का फातिहा

मुख्तार अंसारी की मौत बांदा में हुई। वह बांदा जेल में सजा काट रहे थे। मरने से पहले उसने खुद को स्लो पॉइजन यानी धीमा जहर देने की बात की थी। इसलिए पांच डॉक्‍टरों का पैनल दोपहर 2 बजे तक पोस्टमार्टम करेगा। ताकि हर पहलू की जांच की जा सके। इसके बाद शव परिवार को सौंपा जाएगा। फिर कब्र कहां बनेगी।

गाजीपुरMar 29, 2024 / 07:30 am

Janardan Pandey

mukhtar_ansari_fatihah

mukhtar_ansari_fatihah

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद इस बात पर संशय जताया जा रहा है कि कहीं पुलिस बांदा में ही तो मुख्तार को नहीं दफना देगी। क्योंकि यूपी के गाजीपुर समेत 5 से अधिक जिलों में हाईअलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद आधी रात को बैठक करके आलाअधिकारियों को मुस्तैद किया। सभी सुरक्षाबल इस बात को लेकर मुस्तैद हैं कि किसी भी हाल में प्रदेश में माहौल न खराब हो। क्योंकि कुछ ही दिन बाद प्रदेश में चुनाव भी होने वाले हैं। ऐसे में मुख्तार के शव को कहां दफनाया जाएगा?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 29 मार्च यानी शुक्रवार की दोपहर 2 बजे बांदा में पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार अंसारी के शव को परिवार को सौंपा जाएगा। इसके बाद उसे उसके पैतृक निवास गाजीपुर लाया जाएगा। यहीं पर उसी कब्रिस्तान में उसकी कब्र खोदी जाएगी जहां उसके कई पुस्तों की कब्रे हैं।

मुख्तार का बड़ा बेटा अब्बास अंसारी कासगंज जेल में है। इसलिए छोटा बेटा उमर अंसारी अंतिम संस्कार के वक्त मौजूद रहेगा। मुख्तार की बीवी भी फरार है। इसलिए उसके आने के आसार भी नहीं हैं।
गाजीपुर समाचार- Ghazipur News in Hindi


मुख्तार अंसारी के रिश्ते में चाचा लगने वाले पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी जनाजे में शामिल हो सकते हैं।

https://youtu.be/5NqVCBOifgo
मुख्तार अंसारी की मौत से जुड़ी खबरें- Mukhtar Ansari News

Home / Ghazipur / मुख्तार अंसारी की कब्र कहां खुदेगी, कहां पढ़ा जाएगा मौत का फातिहा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो