scriptइस नगर आयुक्त के सामने मुश्किल भरा सफर, फिर भी हंसकर बताया कैसे होगा शहर का विकास, देखें वीडियो | The challenges of development will be in front of the Municipal Commis | Patrika News

इस नगर आयुक्त के सामने मुश्किल भरा सफर, फिर भी हंसकर बताया कैसे होगा शहर का विकास, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: Sep 02, 2018 06:19:52 pm

— नगर आयुक्त रवीन्द्र पाल सिंह ने नगर आयुक्त फिरोजाबाद का संभाला चार्ज।

Nagar ayukt

Nagar ayukt

फिरोजाबाद। नवागत नगर आयुक्त का कार्यकाल कांटों भरा होगा। शहर की विभिन्न समस्याएं नगर आयुक्त के सामने होंगी। आगरा से स्थानांतरित होकर आए रवींद्र पाल सिंह ने नगर आयुक्त का चार्ज संभाला है। उन पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी शहर में विकास कार्य कराने और निगम के कामकाज को पटरी पर लाने की होगी। पार्षदों की राजनीति से निपटते हुए उन्हें संतुष्ट रखना भी मुश्किल भरा काम होगा।
नगर निगम में हावी है राजनीति
सुहागनगरी में राजनीति हावी है। पार्षदों के बीच फूट पड़ी हुई है। इसका असर विकास कार्यो में दिखाई दे रहा है। विकास कार्य न कराए जाने, नगर निगम में भ्रष्टाचार समेत तमाम आरोपों को लेकर अधिकतर पार्षद काफी समय से आंदोलनरत हैं। पिछले सप्ताह अनेक मामलों के खिलाफ निगम परिसर में धरने पर बैठे पार्षदों की तत्कालीन नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार से काफी हॉटटॉक भी हुई थी।
अवकाश पर गए थे नगर आयुक्त
इस घटना के बाद से ही जितेंद्र कुमार अवकाश पर चले गए थे। इस गतिरोध के कारण ही नगर निगम की बजट बैठक भी नहीं हो पा रही है। निगम प्रशासन ने बीते एक माह में दो बार यह बैठक बुलाई, लेकिन अलग-अलग कारणों से दोनों बार रद करना पड़ा। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की समस्या भी नए नगर आयुक्त के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। करीब एक पखवाड़ा पहले आधा दर्जन कंपनियों ने यहां प्रजेंटेशन दिया था, लेकिन कोई कंपनी पास नहीं हुई। इस बारे में फिर कंपनियां को आमंत्रित किया जाना है। शहरी क्षेत्रों से निकलने वाला कूड़े को इधर-उधर फेंकने की समस्या भी दूर करनी होगी। कई अन्य समस्याओं का सामना भी उन्हें करना पड़ सकता है।
सामंजस्य बनाकर करेंगे काम
नगर आयुक्त ने कहा कि उनका उद्देश्य शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखना है। इसके लिए वह सामंजस्य बनाकर काम कराएंगे। पार्षदों की समस्याओं को सुनकर उनका निदान कराया जाएगा। किसी प्रकार का विवाद होने पर बैठकर उसका निदान कराया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो