मूल रूप से एटा निवासी 32 वर्षीय राजू पुत्र चन्द्रपाल आगरा में रहकर काम करता था। उसकी शादी शिकोहाबाद निवासी लक्ष्मी के साथ हुई थी। लक्ष्मी ने अपने पहले पति को छोड़ दिया था। राजू के साथ दूसरी शादी कर ली थी। कुछ दिन पहले वह आगरा से शिकोहाबाद ससुराल में आकर रहने लगा था। यहां वह ऑटो चलाने का काम करता था।
रविवार को ससुरालीजन कहीं चले गए थे। घर पर राजू अकेला रह गया था। पत्नी के दुपट्टे से उसने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब ससुरालीजन वापस आए तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद देखकर हैरान रह गए। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को बुलाया। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा सामने पंखे से युवक का शव लटका हुआ नजर आया। दृश्य देखकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।