scriptसात बड़े नेताओं के निष्कासन के बाद तीन और नेताओं पर चली मायावती की चाबुक, दिखाया बाहर का रास्ता | mayawati expelled three more leaders from bsp latest big update | Patrika News
फिरोजाबाद

सात बड़े नेताओं के निष्कासन के बाद तीन और नेताओं पर चली मायावती की चाबुक, दिखाया बाहर का रास्ता

 
इन दिनों पार्टी अपने संगठन में कई बड़े बदलाव कर रही है। पार्टी ने अब अनुशासनहीनता के मामले में डंडा चलाना शुरू कर दिया है।

फिरोजाबादNov 12, 2019 / 05:08 pm

suchita mishra

mayawati

मायावती (फाइल फोटो)

फिरोजाबाद। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को सात बड़े नेताओं को पार्टी से निष्कासित करने के बाद एक बार फिर से अपना डंडा चलाया है। बसपा सुप्रीमो के निर्देश पर अब जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार वरुण, जोन इंचार्ज डॉ. ज्ञान सिंह व मैनपुरी जिले के जोन इंचार्ज रहे मुरारीलाल पेशकार को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इन तीनों पर भी अनुशासनहीनता का आरोप लगा है।
यह भी पढ़ें

यूपी की सबसे बड़ी खबर, सात बड़े नेताओं को मायावती ने पार्टी से निकाला, ये है वजह!

बता दें कि इन दिनों पार्टी अपने संगठन में कई बड़े बदलाव कर रही है। हाल ही इस कड़ी में कई पदों को खत्म किया जा चुका है। इसके साथ ही पार्टी ने अब अनुशासनहीनता के मामले में डंडा चलाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में रविवार को सात बड़े नेताओं सुनील कुमार चित्तौड़, पूर्व मंत्री नारायण सिंह सुमन, पूर्व एमएलसी वीरू सुमन, पूर्व विधायक कालीचरण सुमन, पूर्व जिलाध्यक्ष भारतेंदु अरुण, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मलखान सिंह व्यास, पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह को पार्टी से निष्कासित किया गया था। इसके बाद सोमवार को बसपा ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार वरुण, जोन इंचार्ज डॉ. ज्ञान सिंह व मैनपुरी जिले के जोन इंचार्ज रहे मुरारीलाल पेशकार को पार्टी से निष्कासित कर दिया। ब्रजेश कुमार वरुण की जगह पार्टी के नए जिलाध्यक्ष की कमान मुकेश कुमार उर्फ टीटू प्रधान को सौंपी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो