scriptTheft in firozabad: कांग्रेस नगर अध्यक्ष के घर से जंगला तोड़कर लाखों की चोरी, लाइसेंसी हथियारों को भी ले गए, देखें वीडियो | Breaking Grill Millions Theft in Firozabad | Patrika News
फिरोजाबाद

Theft in firozabad: कांग्रेस नगर अध्यक्ष के घर से जंगला तोड़कर लाखों की चोरी, लाइसेंसी हथियारों को भी ले गए, देखें वीडियो

— नगर अध्यक्ष गए थे आगरा भाई के यहां, घर पर पत्नी और बेटी थे।— रात्रि के समय सभी सोते रहे और चोर अपना काम कर चुपचाप निकल गए।

फिरोजाबादAug 03, 2019 / 02:18 pm

arun rawat

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब चोरों ने टूंडला नगर के कांग्रेस अध्यक्ष के घर को निशाना बनाया। चोर यहां से लाखों की नगदी, जेवर और कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने नगर अध्यक्ष की लाइसेंसी असलाहों को भी नहीं छोड़ा। चोरी की जानकारी सुबह परिजनों के जागने पर हुई। कमरे का नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना को लेकर पूछताछ की। फिंगर प्रिंट की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
यह भी पढ़ें—

Murder In Firozabad: बकरी चराने के विवाद में दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, एक की मौत, एक घायल, देखें वीडियो

टूंडला थाना क्षेत्र की घटना
नगर के महावीर वाटिका कॉलोनी में कांग्रेस नगर अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह सिसौदिया परिवार सहित रहते हैं। घर में उनकी पत्नी रानी देवी और एक बेटी हैं। शुक्रवार को नगर अध्यक्ष आगरा अपने भाई के यहां गए हुए थे। रात्रि अधिक होने के कारण वह वहीं सो गए थे। सुबह उनकी बेटी की आंख खुली तो कमरे का नजारा देखकर हैरान रह गईं। उन्होंने मां को पूरे मामले से अवगत कराया। घटना की जानकारी परिजनों ने नगर अध्यक्ष को दी। वह भी मौके पर आ गए।
यह भी पढ़ें—

संबन्ध बनाने के लिए जबरदस्ती रहा था पति, पत्नी के इंकार पर दिया तीन तलाक, 10 बच्चों की मां है महिला, जानिए पूरा मामला

सूचना पर पहुंची पुलिस
नगर अध्यक्ष ने घर में चोरी होने की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर इंस्पेक्टर ज्ञानेन्द्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। घर में लगा जंगला टूटा हुआ था। कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ था। अलमारी के अंदर रखा सारा कीमती सामान गायब था। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चोर उनके घर से करीब डेढ़ किलो चांदी और करीब 20 तोले सोने के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। इसके अलावा लाखों की नगदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए हैं।
यह भी पढ़ें—

#OnceUponatime सावन में रक्षाबंधन से 15 दिन पहले मायके आती थीं बहनें

मौके पर पहुंची फिंगर एक्सपर्ट टीम
घटना की जानकारी होने पर एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फिंगर एक्सपर्ट टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए। इस मामले में एसपी सिटी का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस हिरासत में होंगे। एक्सपर्ट टीम ने फिंगर प्रिंट लिए हैं। शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा।

Home / Firozabad / Theft in firozabad: कांग्रेस नगर अध्यक्ष के घर से जंगला तोड़कर लाखों की चोरी, लाइसेंसी हथियारों को भी ले गए, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो