scriptसुहागनगरी में कुछ इस तरह निकली भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली, भारत माता के जयकारों से गूंज उठीं राहें, देखें वीडियो | BJP arganised Vijay Sankalp Bike Rally | Patrika News
फिरोजाबाद

सुहागनगरी में कुछ इस तरह निकली भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली, भारत माता के जयकारों से गूंज उठीं राहें, देखें वीडियो

— कंपनी बाग मैदान से हुआ रैली का शुभारंभ, बाइकों पर निकले भाजपाई, करीब 50 किलोमीटर तक जाएंगे।

फिरोजाबादMar 02, 2019 / 02:00 pm

arun rawat

bike relly

bike relly

फिरोजाबाद। आचार संहिता से पूर्व भाजपाइयों ने विजय संकल्प बाइक रैली के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया। काफी संख्या में भाजपाई बाइक लेकर सड़कों पर निकले। इस दौरान भाजपाई केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रहीं योजनाओं को जन—जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
कंपनी बाग मैदान से निकली रैली
माना जा रहा है कि कुछ ही दिनों में आचार संहिता लागू हो सकती है। ऐसे में भाजपा द्वारा पहले से ही कार्यक्रम तय कर दिए गए थे। रैली का शुभारंभ कंपनी बाग मैदान से किया गया। इस दौरान भाजपाई भारत माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान मैन बाजार में जाम के हालात पैदा हो गए। रैली में युवा नारेबाजी करते हुए चल रहे थे।
यहां तक जाएगी रैली
बाइक रैली कंपनी बाग मैदान से प्रारंभ होकर सुभाष चौराहा, पचोखरा, बछगांव, नारखी, उसायनी, रजावली होते हुए सीयर माता के मंदिर पर पहुंचकर समापन होगा। रैली के दौरान जाम के हालात पैदा हो गए। रोड पर करीब दो किलोमीटर तक लंबी लाइन लग गई। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व्यवस्था भी मुस्तैद रही।

Home / Firozabad / सुहागनगरी में कुछ इस तरह निकली भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली, भारत माता के जयकारों से गूंज उठीं राहें, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो