scriptआईएमडी की चेतावनी: प्री मानसून की एंट्री के साथ अलर्ट जारी, होगी झमाझम बारिश | IMD warning: Alert issued with entry of pre-monsoon, heavy rain | Patrika News
फर्रुखाबाद

आईएमडी की चेतावनी: प्री मानसून की एंट्री के साथ अलर्ट जारी, होगी झमाझम बारिश

प्री मानसून का असर मौसम पर दिखाई पड़ रहा है। आईएमडी ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है कि तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो सकती है‌। सावधान रहने की भी सलाह दी गई है।

फर्रुखाबादApr 11, 2024 / 07:01 pm

Narendra Awasthi

प्री मानसून की एंट्री के साथ अलर्ट जारी

प्री मानसून की एंट्री के साथ मौसम में परिवर्तन

आईएमडी ने मौसम को लेकर चेतावनी दी है कि अगले 5 दिनों तक आसमान में घने काले घने बादल छाए रहेंगे। गरज चमक के साथ धूल भरी आंधी आने की संभावना है। तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश भी हो सकती है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि आगामी 12 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिससे उत्तर पश्चिम क्षेत्र का मौसम प्रभावित होगा। मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं चलने की संभावना है। 12 अप्रैल शुक्रवार का अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन और रात में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। ‌

यह भी पढ़ें

कन्नौज सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कब होगी घोषणा

मौसम विभाग के अनुसार आज रात फर्रुखाबाद में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात का अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहने का अनुमान है। ‌

मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही हैं। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं चलने की संभावना है। हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो