scriptसलमान खुर्शीद बोले- प्रियंका के आने और मजबूत हुई कांग्रेस, 2019 में सत्ता में आएगा महागठबंधन | Ex minister Salman khurshid targets bjp in farrukhabad | Patrika News
फर्रुखाबाद

सलमान खुर्शीद बोले- प्रियंका के आने और मजबूत हुई कांग्रेस, 2019 में सत्ता में आएगा महागठबंधन

पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने फर्रुखाबाद में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर जुबानी शब्दबाण चलाये…

फर्रुखाबादFeb 10, 2019 / 07:28 pm

Hariom Dwivedi

Salman khurshid

सलमान खुर्शीद बोले- प्रियंका के आने और मजबूत हुई कांग्रेस, 2019 में सत्ता में आएगा महागठबंधन

फर्रुखाबाद. पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर जुबानी शब्दबाण चलाये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में उनकी पार्टी यूपी की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी, लेकिन अगर छोटे-छोटे दल साथ आते हैं तो उनका भी स्वागत किया जाएगा। खुर्शीद ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जनता भारतीय जनता पार्टी को हराने का काम करेगी। राजनीतिक दलों के गठबंधन हो जाने से बीजेपी को चुनाव में हार की चिंता सता रही है। 2019 के लोकसभा के चुनाव में महागठबंधन ही सत्ता में आएगा और देश व प्रदेश में बेरोजगारी को दूर करके युवाओं को रोजगार मुहैया कराएगा। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के आने से कांग्रेस और मजबूत हुई है।
राफेल पर निशाना
राफेल मामले को लेकर प्रधानमंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि मोदी सरकार राबर्ट वाड्रा और पी चिदंबरम के साथ अन्य लोगों के खिलाफ जांच करा रही है, लेकिन राफेल घोटाले की जांच क्यों नहीं करा रहे हैं। इस पर उनकी जवाबदेही जनता से बनती है। पूर्व मंत्री ने कहा कि विमान सौदे को लेकर मोदी ने पूरी प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए अपने मित्र अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपये का कांट्रैक्ट दिलवाया।

Home / Farrukhabad / सलमान खुर्शीद बोले- प्रियंका के आने और मजबूत हुई कांग्रेस, 2019 में सत्ता में आएगा महागठबंधन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो