scriptहरियाणा की इन चार लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी चयन कांग्रेस के लिए बना टेढी खीर, टिकट की रैस में यह नेता चल रहे आगे | it is hard to select candidates for congress on 4 seats of haryana | Patrika News
फरीदाबाद

हरियाणा की इन चार लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी चयन कांग्रेस के लिए बना टेढी खीर, टिकट की रैस में यह नेता चल रहे आगे

गुटबाजी से बचने के लिए पार्टी सर्व सम्मति से फैसला चाहती है…
 

फरीदाबादApr 05, 2019 / 04:12 pm

Prateek

file photo

file photo

(चंडीगढ,फरीदाबाद): हरियाणा में लोकसभा की चार सीटों के लिए प्रत्याशियों का चयन कांग्रेस के सामने टेढी खीर बन गया है। कारण यह है कि इन चार सीटों फरीदाबाद, गुरूग्राम, करनाल और सोनीपत से टिकट पाने के लिए पार्टी के एक से अधिक नेता लॉबिंग कर रहे है।

 

फरीदाबाद सीट से टिकट के लिए मौजूदा पलवल विधायक करण दलाल और पूर्व सांसद अवतार सिंह भडाना आगे चल रहे है। गुरूग्राम सीट से टिकट के लिए पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव और पूर्व विधायक दान सिंह जोर आजमाइश कर रहे है। करनाल सीट से टिकट के लिए मौजूदा विधायक कुलदीप शर्मा का नाम आगे चल रहा है लेकिन वे अपने पुत्र पांचारी के लिए भी टिकट दिलाना चाहते है। सोनीपत सीट से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को चुनाव लडाने के लिए प्रस्तावित किया जा रहा है। विधायक जगवीर मलिक भी संभावित प्रत्याशी के रूप में चर्चा में है। लेकिन कांग्रेस नेतृत्व इन सीटों के लिए सर्व सम्मति से प्रत्याशी तय करना चाहता है ताकि गुटबाजी को मौका न मिल पाए। हालांकि हरियाणा की बाकी छह सीटों के लिए कांग्रेस प्रत्याशी लगभग तय माने जा रहे हैं।

 

अन्य छह सीटों पर प्रत्याशी लगभग तय

इनमें अम्बाला से राज्यसभा सदस्य कुमारी सैलजा
कुरूक्षेत्र से पूर्व सांसद नवीन जिंदल
रोहतक से दीपेन्द्र हुड्डा
हिसार से कुलदीप विश्नोई
भिवानी-महेन्द्रगढ से पूर्व सांसद श्रुति चौधरी

सिरसा से पूर्व सांसद अशोक तंवर को टिकट देने की घोषणा की जाने की संभावना है।

Home / Faridabad / हरियाणा की इन चार लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी चयन कांग्रेस के लिए बना टेढी खीर, टिकट की रैस में यह नेता चल रहे आगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो