scriptअनुभवी आंगनवाड़ी कर्मचारी बनेंगी सुपरवाइजर | Experienced Anganwadi worker to become supervisor | Patrika News
फरीदाबाद

अनुभवी आंगनवाड़ी कर्मचारी बनेंगी सुपरवाइजर

प्रदेश के आंगनवाड़ी केंद्रों पर लंबे अरसे से काम कर रही आंगनवाड़ी कर्मचारियों को अब सीधे सुपरवाइजर भर्ती होने के अधिक अवसर मिलेंगे।

फरीदाबादSep 19, 2018 / 09:37 pm

शंकर शर्मा

अनुभवी आंगनवाड़ी कर्मचारी बनेंगी सुपरवाइजर

अनुभवी आंगनवाड़ी कर्मचारी बनेंगी सुपरवाइजर

चंडीगढ़। प्रदेश के आंगनवाड़ी केंद्रों पर लंबे अरसे से काम कर रही आंगनवाड़ी कर्मचारियों को अब सीधे सुपरवाइजर भर्ती होने के अधिक अवसर मिलेंगे। केंद्र सरकार की तर्ज पर अब हरियाणा सरकार भी सुपरवाइजर भर्ती में आंगनवाडी कर्मचारियों को 50 प्रतिशत का कोटा देगी। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है।
प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पद के भर्ती नियमों में संशोधन के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंजूरी प्रदान कर दी है।

विभागीय पदों को भरने के लिए अभी तक महिला सुपरवाइजर के पदों की 100 प्रतिशत भर्ती सीधे की जाती थी। इसमें 75 प्रतिशत पद स्नातक अभ्यार्थियों तथा 25 प्रतिशत पद मैट्रिक अभ्यर्थी (आंगनवाडी कर्मचारी अथवा बाल सेविका) के द्वारा भरे जाते थे। लेकिन अब नियमों में संशोधन करते हुए 50 प्रतिशत पद सीधे भरे जाएंगे तथा बाकी 50 प्रतिशत पद में 10 वर्ष से अधिक का अनुभव रखने वाली आंगनवाड़ी कर्मचारी तथा बालसेविका में से सीधी भर्ती प्रक्रिया में भरे जाएंगे। ऐसा होने से जहां आंगनवाडी वर्करों और बालसेविकाओं को सुपरवाइजर बनने का अधिक अवसर मिलेगा तथा उनके पदोन्नति के अवसर बढ जाएंगे।

केंद्र सरकार द्वारा सुपरवाइजर भर्ती प्रक्रिया में हाल ही में भर्ती नियमों में बदलाव करते हुए सभी प्रदेशों में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए थे। हरियाणा सरकार ने अब केंद्र सरकार की तर्ज पर बदलाव करते हुए आंगनवाड़ी वर्करों, बालसेविकाओं के लिए अवसर खोलने के मकसद से इन बदलावों को मंजूरी दी है।
कविता जैन, महिला एवं बाल विकास मंत्री


महिला सुरक्षा पर श्वेत पत्र जारी करे हरियाणा सरकार
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने प्रदेश में लगातार हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर हरियाणा सरकार को घेरते हुए महिला सुरक्षा के मुद्दे पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है।


किरण चौधरी ने बुधवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि पिछले एक सप्ताह के दौरान हरियाणा में आधा दर्जन के करीब महिलाओं अथवा युवतियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो चुकी हैं। रेवाड़ी, रोहतक, पानीपत, फरीदाबाद में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं ने हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की पोल खोलकर रख दी है। किरण चौधरी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा खोले गए गुलाबी थाने जहां पूरी तरह से बेमायने साबित हो रहे हैं वहीं महिला पुलिस थानों को बिना किसी देरी के बंद करके सरकार को अपना ढोंग समाप्त करना चाहिए।

Home / Faridabad / अनुभवी आंगनवाड़ी कर्मचारी बनेंगी सुपरवाइजर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो