scriptएग्जाम गाइड : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मददगार साबित होंगे ये प्रश्न | Exam Guide : Mock test questionnaires for competitive exams | Patrika News
एग्‍जाम टिप्‍स एंड ट्रिक्स

एग्जाम गाइड : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मददगार साबित होंगे ये प्रश्न

Exam Guide : जो उम्मीदवार इन दिनों सरकारी नौकरियों (Government jobs) की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए ये मॉक टेस्ट पेपर (Mock Test Paper) सवाल बड़े काम के साबित हो सकते हैं। इन तैयारी करने से परीक्षाओं (examinations) में काफी मदद मिल सकती है।

जयपुरJul 06, 2019 / 06:53 pm

जमील खान

exam guide

Exam Guide

Exam Guide : जो उम्मीदवार इन दिनों सरकारी नौकरियों (Government jobs) की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए ये मॉक टेस्ट पेपर (Mock Test Paper) सवाल बड़े काम के साबित हो सकते हैं। इन तैयारी करने से परीक्षाओं (examinations) में काफी मदद मिल सकती है।

1. निम्नलिखित में से किसे हाल ही पाकिस्तान द्वारा आईएसआई का चीफ नियुक्त किया गया है?
(अ) फैज हमीद

(ब) अनस नियाजी

(स) आसिफ मुनीर

(द) अनवर हुसैन

2. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही किस राज्य में 1000 अतिरिक्त विदेशी अधिकरणों की स्थापना को मंजूरी दी है?
(अ) गुजरात

(ब) राजस्थान

(स) कर्नाटक

(द) असम

3. किस राज्य सरकार ने अब संस्कृत में भी प्रेस रिलीज जारी करने की घोषणा की?
(अ) उत्तर प्रदेश

(ब) आंध्रप्रदेश

(स) बिहार

(द) गुजरात

4. जर्मनी तथा किस देश के वैज्ञानिकों की एक संयुक्त टीम स्पेक्ट्रम-रॉन्टजेन-गामा नामक अंतरिक्ष दूरबीन लॉन्च करने की योजना बना रही है?
(अ) इटली

(ब) रूस

(स) चीन

(द) जापान

5. गडगच्च देवालय कहां स्थित है?
(अ) जयपुर

(ब) बाड़मेर

(स) बारां

(द) चूरू

6. मेगस्थनीज ने भारतीय समाज को कितनी श्रेणियों में विभाजित किया?
(अ) चार

(ब) पांच

(स) छह

(द) सात

7. ब्रिटिश मिशनरियों को भारत में बसने की अनुमति प्रदान की गई-
(अ) पिट्स इण्डिया एक्ट 1784 द्वारा

(ब) 1813 के चार्टर एक्ट द्वारा

(स) 1793 के चार्टर एक्ट द्वारा

(द) 1793 के रेग्यूलेटिंग एक्ट द्वारा

8. एस्किमो लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या है?
(अ) कृषि कार्य

(ब) लकड़ी काटना

(स) हस्तशिल्प निर्माण

(द) आखेट व मत्स्यन

9. भारत में जनगणना कितने वर्षों बाद होती है?
(अ) ५

(ब) 10

(स) ७

(द) १२

10. विश्व की पहली रेल सेवा किस देश में शुरू हुई?
(अ) रूस

(ब) जापान

(स) इंग्लैंड

(द) जर्मनी

उत्तरमाला : 1.अ 2.द 3.अ 4.ब 5.स 6.द 7.ब 8.द 9.ब 10.स

Home / Education News / Exam Tips & Tricks / एग्जाम गाइड : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मददगार साबित होंगे ये प्रश्न

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो