scriptब्रिटेन: बलूचिस्तान के नेताओं का जोरदार प्रदर्शन, पाकिस्तान सरकार पर दबाव बनाने की मांग | Demonstration of Balochistan activists in Britain | Patrika News
यूरोप

ब्रिटेन: बलूचिस्तान के नेताओं का जोरदार प्रदर्शन, पाकिस्तान सरकार पर दबाव बनाने की मांग

19 जनवरी से चल रहा आंदोलन 26 जनवरी को खत्म, कहा- हर मंच से अपनी आवाज बुलंद करेंगे

नई दिल्लीJan 28, 2019 / 09:33 am

Mohit Saxena

balochistan

ब्रिटेन में बलूचिस्तान के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पाकिस्तान सरकार पर दबाव बनाने की मांग की

नई दिल्ली। बलूचिस्तान रिपब्लिकन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को ब्रिटेन के पीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। हाथ में बैनर पोस्टर के साथ लोगों ने बलूचिस्तान में पाकिस्तान के अत्याचारों की दास्तां बयां की। उन्होंने बताया कि किस तरह पाकिस्तान यहां पर लगातार मानवता के अधिकारों का उल्लंघन कर रहा है। बीआरपी के प्रवक्ता शेर मोहम्मद बुगती ने बताया कि 19 जनवरी से यहां पर चल रहा आंदोलन 26 जनवरी को खत्म हुआ है। प्रदर्शन के अंतिम दिन उनको दो अन्य संगठनों का भी साथ मिला।
ब्रिटेन पाकिस्तान को दी जाने वाली सहायता राशि रोक दे

पश्तून ताफूज मूवमेंट और बलूचिस्तान मूवमेंट ने मिलकर प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस दौरान आंदोलन की अगुवाई कर रहे बीआरपी के मुख्य नेता मंसूर बलोच ने कहा कि वह लगातार ब्रिटेन सरकार से मांग कर रहे हैं कि वह पाकिस्तान सरकार पर दबाव बनाकर बलूचिस्तान से अगुवा लोगों को छुड़ाने का प्रयास करे। गौरतलब है कि बलूचिस्तान से हजारों लोग लापता हो रहे हैं। इसके लिए यहां पाकिस्तान सरकार जिम्मेदार है। इस तरह से एफबीएम के नेता फैयाज मोहम्मद बलोच का कहना है कि ब्रिटेन पाकिस्तान को दी जाने वाली सहायता राशि रोक दे। इससे पाकिस्तानी सेना की ताकत कम होंगी, जो हमेशा से बलूचों की आवाज को दबाती चली आई है। उनका कहना कि पाकिस्तान बलूचो को बाहरी समझता है। वह उनके सभी हक को मार रहा है। उन्होंने कहा कि सभी संगठन हर मंच से इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। इसके अलावा हम हर यूरोपीयन यूनियन से संबंधित देशों से अपने लिए समर्थन की मांग करेंगे।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

Home / world / Europe News / ब्रिटेन: बलूचिस्तान के नेताओं का जोरदार प्रदर्शन, पाकिस्तान सरकार पर दबाव बनाने की मांग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो