scriptवोट डालने में झुंझुनूं व चूरू के दिव्यांग रहे आगे, जानें क्या रहे कारण | jhunjhunu news | Patrika News
चुनाव

वोट डालने में झुंझुनूं व चूरू के दिव्यांग रहे आगे, जानें क्या रहे कारण

झुंझुनूं में सबसे ज्यादा 71.97 फीसदी दिव्यांगों ने मतदान किया जो 12 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान में सबसे अधिक है।

झुंझुनूApr 22, 2024 / 11:58 am

Rajesh

jhunjhunu news

झुंझुनूं में मतदान करता एक दिव्यांग।

लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में राजस्थान की 12 लोकसभा क्षेत्रों के लिए 19 अप्रेल को मतदान हुआ। मतदान में दिव्यांगों ने भी जोरदार उत्साह दिखाया। उन्नीस सीटों पर62 प्रतिशत दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान किया। झुंझुनूं में सबसे ज्यादा 71.97 फीसदी दिव्यांगों ने मतदान किया जो 12 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान में सबसे अधिक है। चूरू में 69.67 प्रतिशत, गंगानगर 68.64 प्रतिशत, नागौर 67.82 प्रतिशत दिव्यांगों ने मतदान किया। भरतपुर में सबसे कम 44.37 प्रतिशत दिव्यांगों ने मतदान किया। झुंझुनूं लोकसभा की झुंझुनूं विधानसभा में 81.9 प्रतिशत, अलवर के तिजारा विधानसभा क्षेत्र में 78.19 प्रतिशत दिव्यांगजनों ने मतदान किया। अलवर लोकसभा क्षेत्र के राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 21.71 प्रतिशत दिव्यांगों ने मतदान किया।
यह भी रहे कारण

झुंझुनूं में दिव्यांग​अरुण कुमार दाधीच को जिला निवार्चनआइकॉन बना रखा है। अरुण कुमार ने दिव्यांगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। ज्यादा से ज्यादा मतदान का आह्वान किया। अरूण कुमार दाधीच खुद राष्ट्रीय स्तर के पैरा खिलाडी हैं। इसके अलावा बूथों पर ट्राईसाइकिल की व्यवस्था की गई। दिव्यांगों को होम वोटिंग की सुविधा दी गई।
लोकसभावार दिव्यांगों का मतदान प्रतिशत

गंगानगर : 68.64

बीकानेर : 63.56

चूरू : 69.67

झुंझुनूं : 71.97

सीकर : 64.57

जयपुर ग्रामीण : 58.15

जयपुर : 62.93
अलवर : 62.78

भरतपुर : 44.37

करौली-धौलपुर : 54.97

दौसा : 55.12

नागौर : 67.82

Home / Elections / वोट डालने में झुंझुनूं व चूरू के दिव्यांग रहे आगे, जानें क्या रहे कारण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो