scriptएक सिक्का बदल सकता है आपकी किस्मत, घर पर हमेशा रहेगा मां लक्ष्मी का वास | one coin can change your luck, it will make you rich and prosperous | Patrika News
दस का दम

एक सिक्का बदल सकता है आपकी किस्मत, घर पर हमेशा रहेगा मां लक्ष्मी का वास

किन्नर की ओर से आशीर्वाद में मिले सिक्के को घर में रखने से व्यक्ति की तरक्की होती है

नई दिल्लीNov 30, 2018 / 09:40 am

Soma Roy

get a coin

एक सिक्का बदल सकता है आपकी किस्मत, घर पर हमेशा रहेगा मां लक्ष्मी का वास

नई दिल्ली। अगर आप रुपए-पैसे की दिक्कत से जूझ रहे हैं तो किन्नर से मिला हुआ एक रुपए का सिक्का आपकी किस्मत बदल सकता है। हिंदू धर्म में किन्नरों को बहुत पवित्र माना जाता है। कहते हैं कि उनका आशीर्वाद कभी खाली नहीं जाता है। इसलिए उनकी दी गई भेंट को घर पर रखने से हमेशा मां लक्ष्मी का वास रहता है।
1.शास्त्रों के अनुसार अगर कोई किन्नर आपको खुश होकर सिक्का दे और आप उसे अपनी तिजोरी में रख लें तो आपको कभी धन की कमी नहीं होगी। उनके आशीर्वाद से आपको कभी रुपए-पैसों की दिक्कत का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।
2.आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए आप किसी किन्नर से एक सिक्का उन्हें भेंट करने के लिए भी कह सकते हैं। अगर वो आपको अपनी इच्छा से इसे देने के लिए तैयार हो जाए तो आपका भाग्य जल्द ही चमक जाएगा। सिक्के को अपने पास रखते ही आपके सारे काम बनने लगेंगे।
3.किन्नर की ओर से मिले रुपए को घर के पवित्र स्थान पर रखने एवं उसकी पूजा करने से घर में खुशहाली आती है। परिवार के सदस्यों के बीच प्यार और सौहार्द बढ़ ता है।
4.अगर आपको व आपके परिवार वालों को नजर लगती रहती है तब भी किन्नर के दिए हुए रुपए आपको नजरदोष से बचाएगा। ये आपको दूसरों की बुरी नजर से सुरक्षित रखेगा। इसे अपने पास रखने से आप दुर्घटना व अन्य चीजों से भी बचे रहेंगे।
5.कई बार आपको बहुत मेहनत के बावजूद मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता है। इसकी वजह आपकी कुंडली व घर में मौजूद दोष हो सकता है। इस समस्या को हल करने में भी किन्नर की ओर से दिए गए सिक्के बहुत काम आते है।
6.अगर आपके घर में कोई लंबे अरसे से बीमार है और बहुत इलाज के बावजूद ठीक नहीं हो रहा है तब भी घर में किन्नर की ओर से दिए गए रुपए को रखने से ये समस्या दूर हो जाती है। इससे व्यक्ति जल्द स्वस्थ होने लगता है।
7.यदि आप किसी मुसीबत व आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं तब भी किन्नर के दिए रुपए आपको इस परेशानी से बाहर निकाल सकते हैं। आप चाहे तो किन्नर को अपने घर बुलाकर उनका सत्कार कर उनसे खुद भी कुछ भेंट मांग सकते हैं। उनके दिए इस खास चीज को तिजोरी में रखने से आपकी रुपए-पैसों की दिक्कत दूर हो जाएगी।
8.अगर आपके घर में बरक्कत नहीं हो रही है तो इसकी वजह नजर दोष हो सकता है। इसे दूर करने के लिए घर के मेन गेट पर किन्नर की ओर से मिले सिक्के को लाल कपड़े में बांधकर टांगना चाहिए। इससे अटके काम बनने लगेंगे।
9.बहुत से परिवार में अक्सर लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं इससे बचने के लिए सिक्के को पूजा के स्थान पर रख दें। अब रोजाना इसे धूप-दीप दिखाएं। इससे परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ेगा।

Home / Dus Ka Dum / एक सिक्का बदल सकता है आपकी किस्मत, घर पर हमेशा रहेगा मां लक्ष्मी का वास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो