scriptऐसी लकीर वाले लोग होते जन्मजात अमीर, सोचने से पहले ही मिल जाती हैं चीजें | if you have this wonderful line on your palm, you are rich by birth | Patrika News
दस का दम

ऐसी लकीर वाले लोग होते जन्मजात अमीर, सोचने से पहले ही मिल जाती हैं चीजें

जिनके हाथों में होता है ये खास निशान उन्हें रुपए-पैसों के साथ हर क्षेत्र में मिलती है कामयाबी

नई दिल्लीSep 13, 2018 / 02:39 pm

Soma Roy

plamistry

ऐसी लकीर वाले लोग होते जन्मजात अमीर, सोचने से पहले ही मिल जाती हैं चीजें

नई दिल्ली। व्यक्ति को जीवन में मिलने वाली हर छोटी-बड़ी उसके भाग्य से जुड़ी होती है और किस्मत का ये प्रभाव हाथों की लकीरों में दिखता है। हस्तशास्त्र के मुताबिक हाथों में मौजूद कुछ खास रेखाएं व्यक्ति को नामचीन और अमीर बनाती हैं। तो कौन-सी है वो रेखाएं आइए जानते हैं।
1.हस्तशास्त्र के मुताबिक जिन लोगों के हाथों में एक्स का निशान होता है वो बहुत किस्मतवाले होते हैं। ऐसे लोगों को कम मेहनत के भी ज्यादा लाभ होता है। इनका हमेशा किस्मत साथ देती है। ऐसे लोग जन्मजात ही अमीर होते हैं।
2.इस निशान को पामिस्ट्री की भाषा में क्रॉस का चिन्ह भी कहते हैं। माना जाता है कि ये निशान जिन लोगों के हाथों में होता है वो किस्मत के बहुत धनी होते हैं। ये अपने आप एक ऐसे मुकाम तक पहुंच जाते हैं जहां दूसरों का पहुंच पाना नामुमकिन होता है।
3.ऐसे निशान वाले व्यक्ति बहुत आकर्षक होते हैं। ये भीड़ में भी अपनी एक अलग पहचान बना लेते हैं। इनके इसी व्यक्तित्व के चलते इनके बहुत दोस्त और जानने वाले होते हैं।

4.ज्योतिषविदों के मुताबिक ऐसे निशान वाले लोगों का भाग्य बहुत तेज होता है। इन्हें कम मेहनत के भी ज्यादा फल मिलता है। ऐसे लोगों के पास अपार धन होता है।
5.जिन लोगों के हाथों में ये खास चिन्ह् होता है, ऐसे लोगों की सोच बहुत अलग होती है। ये बहुत सकारात्मक रवैया रखते हैं। इन्हें क्रिएटिव काम करना बहुत पसंद होता है।

6.जिन लोगों के हाथों में एक्स का बनाता है वे लोगों को गाइड करने में माहिर होते हैं। ये अपनी समझदारी और बातचीत के तरीके से उन पर अपना सकारात्मक प्रभाव डालने में सक्षम रहते हैं। इसलिए ऐसे व्यक्ति अच्छे काउंसलर और नेता बनते हैं।
7.ये लोग भीड़ को काबू करना जानते हैं, इसलिए ऐसे लोग सफल व्यापारी भी बनते हैं। ये अपनी क्षमताओं को दूसरों के सामने पेश करना भी बखूबी जानते हैं।

8.ऐसे व्यक्ति समाज में बहुत नाम कमाते हैं। वे हमेशा कुछ ऐसा करते हैं जिसकी वजह से लोग आश्चर्य में पड़ जाते हैं। उनके दुनिया से जाने के बाद भी लोग उन्हें याद रखते हैं।
9.ये खास निशान बहुत ही कम लोगों के हाथों में होता है। एक रिसर्च के मुताबिक पूरी दुनिया में ये केवल 3 प्रतिशत लोगों के हाथों में ही होता है। ये निशान दुनिया की मशहूर हस्तियों जैसे- अब्राहम लिंकन, एलेक्सजेंडर और व्लादिमिर पुतिन के हाथों में देखने को मिली है।
10.ये निशान वाले लोग बहुत शातिर और तेज दिमाग वाले होते हैं। ये हर फैसला बहुत सोच-समझकर लेते हैं। इसलिए कई लोग इनसे सलाह लेने भी आते हैं। ये मेहनत करके तरक्की हासिल करने में यकीन रखते हैं।

Home / Dus Ka Dum / ऐसी लकीर वाले लोग होते जन्मजात अमीर, सोचने से पहले ही मिल जाती हैं चीजें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो