scriptकर्नाटक के सियासी संकट पर कांग्रेस के अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष वोरा ने दिया बड़ा बयान, BJP पर लगाए गंभीर आरोप | Congress national president Vora gave a big statement | Patrika News
दुर्ग

कर्नाटक के सियासी संकट पर कांग्रेस के अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष वोरा ने दिया बड़ा बयान, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस के अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष (Congress national president Moti lal Vora ) बनने के बाद मोतीलाल वोरा पहली बार गृह नगर आए। उन्होंने चर्चा में कहा कि केन्द्र की भाजपा (Bjp) नेतृत्व वाली एनडीए सरकार (NDA Government) की कथनी और करनी में अंतर है। (Durg news)

दुर्गJul 18, 2019 / 12:38 pm

Dakshi Sahu

Moti lal vora

कर्नाटक के सियासी संकट पर कांग्रेस के अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष वोरा ने दिया बड़ा बयान, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

दुर्ग. कांग्रेस के अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष (Congress national president MOTI LAL VORA )बनने के बाद बुधवार को मोतीलाल वोरा पहली बार गृह नगर आए। पद्मनाभपुर स्थित आवास में पत्रकारों से संक्षिप्त चर्चा में कहा कि केन्द्र की भाजपा (BJP) नेतृत्व वाली एनडीए सरकार (NDA Government) की कथनी और करनी में अंतर है। कर्नाटक सरकार (Karnataka political crisis) में मचे उठापटक पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने इस विवाद को सुलझाने का अधिकार विधानसभा अध्यक्ष को दे दिया है। इसलिए विश्वास मत हासिल करने के लिए 18 जुलाई निर्धारित है। विश्वास है कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार विश्वास मत हासिल कर लेगी। (Durg news)
भाजपा (BJP) करना चाहती है कमजोर
वोरा ने कहा कि भाजपा ऐनकेन प्रकार से कर्नाटक में कांग्रेस सरकार (Karnataka Congress s government) को कमजोर करना चाहती है। जिसकी वजह से विधायकों (MLA) की खरीद फरोख्त कर सत्ता में घुसपैठ करने की साजिश रची गई है। कर्नाटक में कांग्रेस की चुनी गई सरकार है। विस में कांग्रेस का स्पष्ट बहुमत रहा है। ऐसे सरकार को अपदस्थ करने कुटिल चाल चलकर भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की है। भाजपा ने केवल कर्नाटक ही नहीं बल्कि गोवा, त्रिपुरा, मेघालय, अरुणाचल समेत 10 राज्यों की सरकार में दखलअंदाजी की है।
rahul gandi
लोगों के गुमराह कर भाजपा ने वोट मांगा
वोरा ने लोकसभा चुनाव में भाजपा पर देशवासियों को राष्ट्रवाद के मुद्दे पर गुमराह कर वोट हासिल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि परिणाम जरूर कांग्रेस के पक्ष में निराशाजनक आए हैं, लेकिन चुनाव में देश के 12 करोड़ मतदाताओं ने कांग्रेस पर विश्वास जताया है। यह बातें सिद्ध करती है कि अभी भी कांग्रेस लोगों के दिलों में है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा व दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस स्थानीय मुद्दे पर पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी।
केंद्र सरकार की कथनी और करनी में अंतर
वोरा ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों की हित की बात करती है, लेकिन छत्तीसगढ़ के किसानों की धान खरीदी और सूखे की स्थिति पर हीलहवाला केन्द्र सरकार की कथनी व करनी में अंतर प्रदर्शित करती है। प्रदेश सरकार के धान के समर्थन मूल्य 25 सौ रुपए पर केन्द्र सरकार ने धान खरीदी से इनकार कर दिया है। प्रदेश में सूखे की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश सरकार ने रिपोर्ट केन्द्र को भेज दी है। इस दिशा में केन्द्र सरकार का आज तक कोई जवाब नहीं आया है।
नए अध्यक्ष का फैसला करेगी वर्किंग कमेटी
कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के सवाल पर वोरा ने कहा कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी इसका फैसला करेगी। कमेटी की जल्द बैठक होनी है, लेकिन बैठक की तिथि अभी तय नही हुई है। देश के कांग्रेसजनों को राहुल गांधी के नेतृत्व पर भरोसा है। उनसे पद पर बने रहने का लगातार आग्रह भी किया जा रहा है।
मध्यप्रदेश में है कांग्रेस एकजुट
वोरा ने कहा कि भाजपा गोवा के बाद मध्यप्रदेश सरकार को अपदस्थ करने की बात कह रही है, लेकिन मध्यप्रदेश के विधायक एकजुट हैं। भाजपा यहां अपनी चाल में सफल होने वाली नहीं है। (Durg news)
Chhattisgarh Durg से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Home / Durg / कर्नाटक के सियासी संकट पर कांग्रेस के अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष वोरा ने दिया बड़ा बयान, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो