scriptडकैतन कौ दबदबों…पुलिस कौ दबाव….कहां मरै हम… चंबल के बीहड़ों से खास रिपोर्ट | Dangerous kabaddi ... Police pressure ... Where are we ... Special rep | Patrika News
धौलपुर

डकैतन कौ दबदबों…पुलिस कौ दबाव….कहां मरै हम… चंबल के बीहड़ों से खास रिपोर्ट

गांव करन सिंह पुरा से आगे कुदिन्ना ग्राम पंचायत के गांव टपूआ गांव पहुंचे तो यहां भी जगन गिरोह का खौफ साफ नजर आ रहा था। जगन गिरोह के शरण दिए जाने के मामले में पुलिस ने गांव से एक युवक को हिरासत में लिया है। गांव में मौजूद 75 वर्षीय भूरो(परिवर्तित नाम) ने हमें बताया कि मैं तो कई बरसन ते देख रही हूं…डकैतन। अबहुं आए दिन डकैतन की टोली गांव में आ जात है…घर के बाहर खड़े होकर रोटी पानी का इंतजाम करवै कूं कैहे है…डर के मारे…इनकूं रोटीन की व्यवस्था करनी पडै़….।

धौलपुरJun 15, 2019 / 11:44 am

Naresh

dholpur news dholpur

डकैतन कौ दबदबों…पुलिस कौ दबाव….कहां मरै हम… चंबल के बीहड़ों से खास रिपोर्ट

डकैतन कौ दबदबों…पुलिस कौ दबाव….कहां मरै हम… चंबल के बीहड़ों से खास रिपोर्ट
-गांव टपूआ में जगन गिरोह के रूकने की सूचना
गांव करन सिंह पुरा से आगे कुदिन्ना ग्राम पंचायत के गांव टपूआ गांव पहुंचे तो यहां भी जगन गिरोह का खौफ साफ नजर आ रहा था। जगन गिरोह के शरण दिए जाने के मामले में पुलिस ने गांव से एक युवक को हिरासत में लिया है। गांव में मौजूद 75 वर्षीय भूरो(परिवर्तित नाम) ने हमें बताया कि मैं तो कई बरसन ते देख रही हूं…डकैतन। अबहुं आए दिन डकैतन की टोली गांव में आ जात है…घर के बाहर खड़े होकर रोटी पानी का इंतजाम करवै कूं कैहे है…डर के मारे…इनकूं रोटीन की व्यवस्था करनी पडै़….। कई बार डकैतन ने गामवाले के संग मारपीट भी करी है, जा बजह से हम तो डकैतन को खाना पानी दे दे हे। एैसो तो बरसन तै चलौ आ रौ है। कल पुलिस वारे गांव में आए…और मैरे मोड़ाए पकड़ लै गए। मौड़ा कूं पुलिसवारेन ने बहुत मारौ है…अब तुम बताओ हम कहां जाके मरे। डकैतन कौ दबदबों…पुलिस कौ दबाव….कहां मरै हम…। हम ने जब गांव के अन्य लोगों से जानकारी की तो पता चला कि गांव से करीब 30 किलोमीटर तक कोई पुलिस की थाना और चौकी नहीं है, इसके अलावा आसपास को क्षेत्र पहाड़ी मोबाइल नेटवर्क भी उपलब्ध नहीं है, अन्य संपर्क के साधन भी यहां नजर नहीं आए। ग्राउंड जीरो से. अमित सिंह नरेश लवानिया

Home / Dholpur / डकैतन कौ दबदबों…पुलिस कौ दबाव….कहां मरै हम… चंबल के बीहड़ों से खास रिपोर्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो