scriptपेड़ से लटका मिला संतनगर आश्रम के चौकीदार का शव | Body of the watchman of Santnagar ashram found hanging from tree | Patrika News
धौलपुर

पेड़ से लटका मिला संतनगर आश्रम के चौकीदार का शव

बाड़ी सदर थाने के संतनगर आश्रम के पास एक पेड़ से युवक का शव लटका होने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को आसपास के ग्रामीणों की मदद से नीचे उतारा।

धौलपुरAug 24, 2019 / 12:15 pm

Mahesh gupta

पेड़ से लटका मिला संतनगर आश्रम के चौकीदार का शव

पेड़ से लटका मिला संतनगर आश्रम के चौकीदार का शव

बाड़ी. बाड़ी सदर थाने के संतनगर आश्रम के पास एक पेड़ से युवक का शव लटका होने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को आसपास के ग्रामीणों की मदद से नीचे उतारा। शव की पहचान क्षेत्र के हुलासी पुरा गांव निवासी और संतनगर आश्रम के चौकीदार मुकेश कुशवाह पुत्र रामप्रसाद के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय मुकेश संत नगर आश्रम में चौकीदारी का काम करता था। मुकेश को देर रात तक आश्रम में ही देखा गया तथा शुक्रवार सुबह उसका शव आश्रम के पास ही खेतो में सडक़ किनारे एक पेड़ से लटका मिला।
इसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। आश्रम के संतो और अन्य कर्मचारियों को तब तक इसकी कोई जानकारी नहीं थी। बाद में सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो शव पेड़ से एक साड़ी से फंदे पर लटका हुआ है। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और बाड़ी के सामान्य चिकित्सालय में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पत्नी व अन्य परिजन सूचना पा कर बाड़ी अस्पताल पहुंचे। मृतक के भतीजे कप्तान सिंह पुत्र शंकर कुशवाह ने मर्ग दर्ज कराई है।
ग्रामीणों का कहना है कि मुकेश कई वर्षों से संतनगर में चौकीदारी कर रहा था। कुछ महीने से वह परेशान था। ग्रामीणों का आरोप है कि उसका मानदेय भी संतनगर आश्रम से नहीं दिया था, जिसकी उसने कई बार मांग की थी।
घटना से एक दिन पहले आश्रम के किसी महात्मा के फोन पर वह मानदेय लेने आश्रम गया था। उसके बाद शुक्रवार को संतनगर आश्रम के पास पेड़ से एक साड़ी से लटका हुआ उसका शव मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Home / Dholpur / पेड़ से लटका मिला संतनगर आश्रम के चौकीदार का शव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो