scriptशोभायात्रा में गूंजे भगवान महावीर के जयकारे, भजनों पर झूमे श्रद्धालु | Patrika News
धर्म-कर्म

शोभायात्रा में गूंजे भगवान महावीर के जयकारे, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

हिण्डौनसिटी. भगवान महावीर के जन्मकल्याणक पर रविवार शहर में सकल जैन समाज की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। बैण्ड बाजे के साथ भगवान जिनेंद्र को रथ में विराजित कर निकाली शोभायात्रा से शहर त्रिशलानंदन के जयकारों से गुंजायमान हो गया। करीब 6 किलोमीटर लम्बे शोभायात्रा मार्ग में लोगों को अनेक स्थानों पर स्वागत द्वार लगाए व जलपान कराया। साथ ही पुष्प वर्षा की गई।

करौलीApr 21, 2024 / 10:30 pm

Anil dattatrey

karauli news
हिण्डौनसिटी. भगवान महावीर के जन्मकल्याणक पर रविवार को शहर में सकल जैन समाज की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। बैण्ड बाजे के साथ भगवान जिनेंद्र को रथ में विराजित कर निकाली शोभायात्रा से शहर त्रिशलानंदन के जयकारों से गुंजायमान हो गया। करीब 6 किलोमीटर लम्बे शोभायात्रा मार्ग में लोगों को अनेक स्थानों पर स्वागत द्वार लगाए व जलपान कराया। साथ ही पुष्प वर्षा की गई।
वर्धमान नगर स्थित जैन मंदिर पर जयकारों और णमोकार मंत्र की स्वर लहरियों के भगवान महावीर की धातु की प्रतिमा को रथ में विराजित किया गया। जीप में सजे रथ में विमल चंद जैन एवं रमेश चंद जैन सारथी के रूप में बैठे। बैण्ड बाजे और डीजे पर जिनेंद्र प्रभू के भजनों की धुन पर भक्ति रस से सराबोर वर्धमान नगर से रवाना हुए। शोभायात्रा महवा रोड स्थित रेलवे फ्लाईओवर से निकल कर स्टेशन रोड,अङ्क्षहसा सर्किल, मोहन नगर जैन मंदिर, जगदम्बा मार्केट, बयाना मोड़, चौपड़ सर्किल, डेम्परोड़ बाजार, सराफा बाजार होते हुए केशवपुरा जैन मंदिर पहुंंची।
जहां नवीन जैन उपाश्रय में भगवान महावीर की गुणानुवाद सभा हुई। जिसमें वर्धमान नगर मंदिर के अध्यक्ष हेमेंद्र कुमार जैन, मंत्री राजेन्द्र जैन, मोहननगर मंदिर के अध्यक्ष पदम चंद जैन, मंत्री पदम चंद जैन, कोषाध्यक्ष प्रसून जैन दिवरया, केशवपुरा मंदिर अध्यक्ष रिद्धि चन्द जैन ,मंत्री छगनलाल जैन ,कोषाध्यक्ष सुरेश चंद जैन, गोपाल लाल जैन, महेन्द्र जैन, महेश जैन, ,सुमतचंद जैन, महावीर जैन, धर्मचंद जैन, राकेश जैन सहित जन उपस्थित रहे। श्री जैन श्वेताम्बर पल्लीवाल नवयुवक चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से स्वामी वात्सल्य हुआ। जिसमें ट्रस्ट के अध्यक्ष वर्धमान जैन, मंत्री विवेक जैन ,उपाध्यक्ष जितेन्द्र जैन, कोषाध्यक्ष आदित्य जैन, सदस्य, भगवान सहाय जैन आदि ने सकल जैन समाज को भोज कराया।

स्तुति कर उतारी आरती :

मोहन नगर में पूर्वसभापति अ​रविंद जैन ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्ष कर भगवान महावीर की दीप आरती की। साथ ही जलपान करा लोगों का स्वागत किया गया। एएमपीएस स्कूल, जैन अलर्ट ग्रुप और श्वेताम्बर जैन नवयुवक मंडल ने शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

स्वर्ण अंगरचना से सजाई प्रतिमाएं :

श्वेताम्बर मंदिरों जिनेंद्र प्रभू की प्रतिमाओं की स्वर्ण अंग रचना की गई। मोहन नगर मंदिर में प्रतिमाओं को स्वर्ण वर्क से सजाया गया। प्रतिमाओं के स्वर्णिम शृंगार के दर्शनों के लिए मंदिर में भीड़ रही।

Home / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / शोभायात्रा में गूंजे भगवान महावीर के जयकारे, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो