script108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का हुआ आयोजन, 5000 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा | Gayatri Mahayjani organized in Dhamtari Chhattisgarh | Patrika News
धमतरी

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का हुआ आयोजन, 5000 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

अखिल भारतीय गायत्री परिवार की ओर से हरदिहा साहू समाज भवन के पास 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं विराट नारी सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

धमतरीFeb 01, 2019 / 02:41 pm

Deepak Sahu

cg news

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का हुआ आयोजन, 5000 महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में अखिल भारतीय गायत्री परिवार की ओर से हरदिहा साहू समाज भवन के पास 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं विराट नारी सम्मेलन का आयोजन किया गया है। दोपहर करीब 1:30 बजे विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद करीब 5000 महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली।
कलश यात्रा में छत्तीसगढ़ी, मराठी पोशाक में महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए चल रही थी। यज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष हर्षद मेहता ने बताया कि या चार दिवसीय कार्यक्रम है शुक्रवार को शाम करीब 4:30 बजे प्रज्ञा पुत्र द्वारा एवं शांतिकुंज हरिद्वार की ब्रह्म वादिनी बहनों द्वारा कलश की विधिवत पूजा-अर्चना कर उसे स्थापित किया जाएगा, जिसके बाद दीप प्रज्ज्वलन एवं धर्म ध्वजारोहण होगा। इसी के साथ आज के कार्यक्रम का समापन होगा।
आयोजन स्थल पर गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा लिखित 32 सौ साहित्य का स्टाफ भी लगाया गया है इसके अलावा सप्त क्रांति चित्र प्रदर्शनी का स्टॉल भी लगाया गया है, जिसमें आज की शिक्षा पद्धति में सुधार की आवश्यकता बताई गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला समन्वयक दिलीप नाग, महिला मंडल प्रमुख खिलेश्वरी किरण, मीडिया प्रभारी नारायण कौशिक समेत गायत्री साधक जुटे हुए हैं।

Home / Dhamtari / 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का हुआ आयोजन, 5000 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो