scriptउत्तराखंड की पांच सीटों के लिए मतदान आज | voting in uttarakhand on 11 april for 5 lok sabha seats | Patrika News
देहरादून

उत्तराखंड की पांच सीटों के लिए मतदान आज

उत्तराखंड में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है…

देहरादूनApr 10, 2019 / 09:42 pm

Prateek

file photo

file photo

(देहरादून): उत्तराखंड की 5 संसदीय सीटों के लिए आज मतदान होगा। गुरुवार को होने वाले मतदान में 77,17,126 लाख मतदाता अपने अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 40,71,849 लाख पुरुष और 36,45,047 लाख महिला मतदाता शामिल हैं। शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने पुख्ता व्यवस्था कर ली है। नेपाल और तिब्बत से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं भी सील कर दी गई हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तरप्रदेश से जुड़ी सीमाओं को भी बंद कर दिया गया है।

 

उत्तराखंड में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। वर्तमान में उत्तराखंड की सभी पांचों सीटों पर भाजपा का कब्जा है, जबकि वर्ष 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की सभी सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी हुए थे। वर्ष 2014 में उत्तराखंड में कुल 67 फीसद वोट पड़े थे। इस बार चुनाव प्रचार में भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, पीयूष गोयल सहित भाजपा के दिग्गज नेताओं ने चुनाव प्रचार में भाग लिया, जबकि कांग्रेस की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी,सचिन पायलट सहित कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने हिस्सा लिया।

Home / Dehradun / उत्तराखंड की पांच सीटों के लिए मतदान आज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो