scriptजवानों को मारने वाले इन 4 खूंखार नक्सलियों को मिला ये इनाम, हथियार रखकर कहा- भटक गए थे.. | Naxal Terror: Naxalites' morale shattered, 4 dreaded Naxals surrender | Patrika News
दंतेवाड़ा

जवानों को मारने वाले इन 4 खूंखार नक्सलियों को मिला ये इनाम, हथियार रखकर कहा- भटक गए थे..

CG Naxal Terror: नक्सलियों के अमानवीय व्यवहार, आधारहीन विचारधारा, उनके शोषण किए जाने से की वजह से स्थानीय नक्सल समर्थकों की नाराजगी बढ़ती जा रही है।

दंतेवाड़ाMar 30, 2024 / 02:06 pm

Kanakdurga jha

naxal_area.jpg
Naxal Terror: नक्सलियों के अमानवीय व्यवहार, आधारहीन विचारधारा, उनके शोषण किए जाने से की वजह से स्थानीय नक्सल समर्थकों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। इससे नाराज लोग अब पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने आगे आ रहे हैं। ऐसे ही तीन नक्सलियों ने शुक्रवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें 1. पिट्टेपाल पंचायत डीएकेएमएस अध्यक्ष मुन्ना भोगाम है। इस पर शासन ने एक लाख का इनाम घो षित किया हुआ है। इसके अलावा फुलगट्टा पंचायत सीएनएम सदस्य रमेश भोगाम व मलांगेर एरिया कमेटी अन्तर्गत रेवाली पंचायत जनताना सरकार सदस्य भीमा कुहड़ाम शामिल हैं। इन्हें 25-25 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि एवं अन्य लाभ दिए जाने की जानकारी दी गई है।
यह भी पढ़ें

खुशी से झूम उठे आदिवासी… महंगा हुआ तेंदूपत्ता, संग्राहकों को मिलेगा 1 अरब 48 करोड़ 83 लाख रुपए



वहीं दूसरी ओर सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में सक्रिय एक नक्सली ने पुलिस एवं सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित नक्सली कई नक्सली वारदातों में शामिल था। छग नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे पूना नर्कोम अभियान तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से प्रभावित होकर नक्सली कामाराम आरपीसी मिलिशिया सदस्य बारसे हड़मा द्वारा शुक्रवार को नक्सल ऑपरेशन कार्यालय में एएसपी नक्सल ऑप्स मनीष रात्रे, एवं सीआरपीएफ 223 वाहिनी निरीक्षक शेख जसिमुद्दीन के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो