scriptबाहर निकल रहा था धुआं, भीतर जिंदा जल रही थी महिला, जानिए पूरा हाल | The smoke was coming out the woman was burning alive i | Patrika News
दमोह

बाहर निकल रहा था धुआं, भीतर जिंदा जल रही थी महिला, जानिए पूरा हाल

दरवाजे बंद कर महिला ने आग लगाकर दी जान, परिजनों ने लगाया ससुराल पक्ष पर प्रताडऩा का आरोप

दमोहSep 22, 2018 / 11:57 am

lamikant tiwari

wife talk mobile, husband burned alive

wife talk mobile, husband burned alive

दमोह/तेंदूखेड़ा. क्षेत्र से लगे बिसनाखेड़ी गांव निवासी एक महिला ने आग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया है कि बिसनाखेड़ी गांव निवासी अंगूरी पति राजराम अहिरवार (२९) ने गुरुवार रात घर पर ही अज्ञात कारणों के चलते आग लगा ली थी। जिसकी घटना स्थल पर ही मौत होने पर पुलिसन े मर्ग कायम कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया है कि दो बच्चों की मां
दस वर्ष पूर्व हुई थी शादी-
मामले में पुलिस ने बताया कि महिला का विवाह १० वर्ष पूर्व हुआ था। दो बच्चों की मां अंगूरी ने गुरुवार रात करीब ९.३० पर आग लगा ली थी। पति राजाराम का कहना है कि वह किसी से फोन पर बात कर रही थी। उसके बाद वह कहीं चला गया था। बाद में जब आया तो महिला ने दरवाजे बंद कर केरोसिन डालकर आग लगा ली थी। मृतिका के भाई इमरत अहिरवार निवासी हिनौती तेजगढ़ ने बताया कि उसे रात १० बजे फोन पड़ोसियों ने सूचना दी थी। जब वह पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी है। उसने आरोप लगाया कि पति ने विवाद किया था, और उसकी बहन को प्रताडि़त किया जिससे उसकी बहन की मौत हुई है। इसके लिए ससुराल पक्ष से पति सहित अन्य लोगों की प्रताडऩा से महिला की मौत होने का आरोप लगाया गया है।
मामले में एसडीओपी बीपी समाधिया का कहना है कि उन्होंने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज होने व पीएम रिपोर्ट आने के बाद शेष कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि चूंकि महिला की मौत जिस स्थिति में हुई है वहां पर मकान को सील कर दिया गया है। सूक्ष्म जांच के साथ मायका पक्ष व ससुराल पक्ष के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करना पड़ेगा। जैसे ही पीएम रिपोर्ट आएगी तो बयान दर्ज होने के साथ कार्रवाई की जाएगी।

Home / Damoh / बाहर निकल रहा था धुआं, भीतर जिंदा जल रही थी महिला, जानिए पूरा हाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो