scriptप्रेम प्रसंग में जवान ने की ओपन फायरिंग, बाद में की खुदकुशी | Two army jawans open fire kill each other at a house in patna | Patrika News
क्राइम

प्रेम प्रसंग में जवान ने की ओपन फायरिंग, बाद में की खुदकुशी

शुरुआती जांच में पुलिस को है ये शक कि रिकेश का किसी लड़की से अफेयर था और वो लड़की संतोष की दूर की रिश्तेदार थी।

पटनाSep 25, 2017 / 11:56 am

Kapil Tiwari

patna murer
पटना: बिहार की राजधानी पटना में 2 जवानों की मौत की खबर है। दानापुर के बिहार रेजीमेंटल में तैनात 2 जवानों में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद हुई ओपन फायरिंग में दोनों जवानों की मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में लोग काफी दहशत में हैं। पुलिस ने दोनों ही जवानों के शवों को किराए के एक मकान से बरामद किया है। बताया जा रहा है कि दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसके बाद एक ने दूसरे पर गोली चला दी, जिसके बाद दूसरे खुदकुशी कर ली।
‘1 दिन से घर में बंद थी लाश’
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। पुलिस कई एंगल से इस वारदात की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, बताया जा रहा है कि ये हत्या सोमवार को नहीं बल्कि रविवार को हुई है, क्योंकी जिस जगह से शव बरामद किए गए हैं वहां खून के धब्बे सूख चुके हैं, इसलिए पुलिस को शक है कि इस घटना को अंजाम रविवार को दिया गया है। कल छुट्टी के कारण किसी को पता नहीं चल पाया आज जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो लोगों को शक हुआ और उसके बाद हत्या का पता चल सका।
ट्रांसफर के बाद से ही रिकेश-संतोष की हुई थी दोस्ती
जवानों की हत्या के बाद दानापुर इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पूरी घटना दानापुर के मंगलम इलाके की है, जहां बिहार रेजिमेंटल सेंटर का जवान संतोष कुमार सिंह किराए के मकान में रहता था। छपरा से दानापुर में ट्रांसफर होने के बाद से ही संतोष की दोस्ती साथ काम कर रहे रिकेश कुमार से हो गई थी। संतोष और रिकेश दोनों ही साथ में रहे रहे थे।
लाइसेंसी बंदूक से चलाई गोली
शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि संतोष कुमार ने पहले रिकेश को गोली मारी और उसके बाद रिकेश ने खुदकुशी कर ली। पुलिस सूत्रों का कहना है कि संतोष की लाइसेंस वाली बंदूक से रिकेश ने उस पर फायरिंग की। संतोष के शव पर गोली के निशान भी मिले हैं। दोनों के शव किराए के मकान में बाथरूम के पास मिले।
लड़की हो सकती है हत्या की वजह
हालांकि अभी ये पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ होगा, लेकिन पुलिस को शुरुआती जांच के आधार पर जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक इस हत्या को किसी लड़की के कारण अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, रिकेश का किसी लड़की से अफेयर था और वो लड़की संतोष की दूर की रिश्तेदार थी।
https://twitter.com/hashtag/Bihar?src=hash

Home / Crime / प्रेम प्रसंग में जवान ने की ओपन फायरिंग, बाद में की खुदकुशी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो