scriptइलाज करने आये डॉक्टर ने नहाते समय महिला का बनाया अश्लील वीडियो, आगे की कहानी जानकर रह जाएंगे दंग | Patrika News
क्राइम

इलाज करने आये डॉक्टर ने नहाते समय महिला का बनाया अश्लील वीडियो, आगे की कहानी जानकर रह जाएंगे दंग

इलाज करने आए डॉक्टर की नजर बाथरूम पर पड़ गई। वहां नहाते समय डॉक्टर ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। उसके बाद ब्लैकमेल करने लगा।

गोंडाApr 21, 2024 / 10:50 am

Mahendra Tiwari

Gonda crime news

सांकेतिक तस्वीर

एक महिला के सास- ससुर की तबीयत खराब चल रही थी। कस्बा में क्लीनिक चलाने वाले एक प्राइवेट डॉक्टर प्रतिदिन उनके घर पर इलाज करने आता था। बीते तीन दिन पूर्व वह इलाज करने घर पर आया था। इस दौरान महिला बाथरूम में स्नान कर रही थी। डॉक्टर की नजर उस पर पड़ गई। उसने बाथरूम में नहाती हुई महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। उसके बाद उसे ब्लैकमेल कर छेड़खानी करने लगा। पति के घर पहुंचने पर महिला ने पूरी बात बताई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें

कतर्निया घाट के जंगल में लगी भीषण आग, दो दिनों से जल रहा जंगल, डब्लूटीआई की टीम ने किया था अलर्ट

गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली अनुसूचित जाति की एक महिला ने नवाबगंज पुलिस को शिकायती पत्र देकर एक डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए है।शिकायती पत्र में कहा है कि उसके सास- ससुर के बीमार होने पर क्लीनिक संचालक दिलदार खान दवा देने के लिए घर पर आता था। इस दौरान वह घर पर उठता बैठता था। उसने नहाते समय वीडियो बना लिया। वीडियो बना कर दिखाते हुए कहा कि मेरा कहना माना करो, वरना तुम्हारे वीडियो को वायरल कर दूंगा। क्लीनिक संचालक ने 18 अप्रैल के शाम पांच बजे मर्यादा की सारी हदें पार कर दी। घर में घुस कर महिला से अश्लील हरकतें करते हुए छेड़खानी करने लगा। जिससे महिला चिल्लाने लगी। उसके हल्ला मचाने पर आरोपी डॉक्टर भाग गया। महिला का पति घर पर आया तो उसने डॉक्टर की सारी करतूत बताया। कहा कि इससे पहले भी उसके साथ कई बार ऐसी हरकत कर चुका है। महिला का आरोप है कि वह संबंध बनाने के लिए धमकी दे रहा है। यदि तुमने ऐसा नहीं किया तो वीडियो वायरल करने के साथ पूरे परिवार को जान से मार देंगे। फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Home / Crime / इलाज करने आये डॉक्टर ने नहाते समय महिला का बनाया अश्लील वीडियो, आगे की कहानी जानकर रह जाएंगे दंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो