8 साल से साथ रह रहा था आरोपी
जानकारी के अनुसार, महिला 8 साल पहले अपने पति से अलग हो गई थी। इसके बाद उसकी मुलाकात आरोपी अंकित यादव से हुई। दोनो में प्रेम हुआ और दोनों साथ रहने लगे। महिला की पहली शादी से 3 बच्चे हैं। अंकित के साथ रहते हुए उसे एक लड़का हुआ है। महिला की ओर से की गई शिकायत के अनुसार, 23 जुलाई, 2023 को वह किसी काम से अस्पताल गई थी। घर पर उसके बच्चे अकेले थे। इस दौरान आरोपी ने मौका पाकर उसकी बेटी का रेप किया। बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
मौका पाकर करता रहा रेप
महिला को जब इस बात की जानकारी हुई, तो उसने 14 जनवरी, 2024 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि आरोपी मौका पाकर बार-बार उसकी बेटी का रेप करता रहा। पुलिस ने शिकायत के बाद POCSO (पॉस्को) के अलावा कई अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के बाद काउंसिलिंग भी कराई गई है। पुलिस ने बच्ची का बयान दर्ज किया है।