scriptमछली के चक्कर में यहां जमकर चले ईंट, पत्थर..फिर पुलिस ने कराया यह काम | Patrika News
क्राइम

मछली के चक्कर में यहां जमकर चले ईंट, पत्थर..फिर पुलिस ने कराया यह काम

शादियों के मौसम में विवाह और विवाद का चोली दामन का साथ है। ऐसी ही एक घटना में बारात में आए मनबढ़ युवकों ने देर रात मछली की फरमाइश कर दी। लड़की पक्ष के लोगों ने मछली परोसने में थोड़ी देर कर दी, इतनी सी बात पर जमकर बवाल शुरू हो गया।

गोरखपुरApr 22, 2024 / 11:21 pm

anoop shukla

गुलरिहा थानाक्षेत्र एक गांव में रविवार की रात गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रामपुर नयागांव से बारात आई थी। बारात में आए हुए मनबढ़ युवकों ने शराब के नशे में धुत होकर खाने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया।बताया जाता है कि नशे में धुत युवक ने ईंट पत्थर चलाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया और अपनी मौजूदगी में शादी संपन्न कराई।
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की रात गोरखनाथ क्षेत्र के रामपुर नयागांव निवासी सुभाष के लड़के विजय की बारात गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में आई हुई थी। बारात में आए आठ-दस मनबढ़ युवकों ने शराब के नशे में धुत्त होकर रविवार की रात लगभग एक बजे बारात में लड़की पक्ष के लोगों से खाने की मांग करने लगे। लड़की पक्ष ने चावल और रोटी मंगवा दिया।लेकिन, खाने के दौरान मछली आने में देरी होने की बात पर नाराज़ युवक ने लड़की के चचेरे भाई के ऊपर ही खाना फेंक दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और मामला ईंट पत्थर और लाठी डंडे तक पहुंच गया।
मारपीट में दोनों पक्षों की तरफ से चार लोग घायल हो गए। लड़की पक्ष ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर बाराती भाग गए और पुलिस की मौजूदगी में लड़की की शादी कराई गई। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा शशिभूषण राय ने बताया इस घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।

Home / Crime / मछली के चक्कर में यहां जमकर चले ईंट, पत्थर..फिर पुलिस ने कराया यह काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो