scriptश्रीलंका से रामेश्वरम तक तैरते समय 78 वर्षीय व्यक्ति की मौत | Patrika News
ख़बरें सुनें

श्रीलंका से रामेश्वरम तक तैरते समय 78 वर्षीय व्यक्ति की मौत

रामेश्वरम टाउन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार तैराकों के समूह ने दोनों पक्षों से सभी आवश्यक मंजूरी प्राप्त कर ली थी।

चेन्नईApr 23, 2024 / 05:11 pm

PURUSHOTTAM REDDY


रामेश्वरम. श्रीलंका से तमिलनाडु के धनुषकोडी तक रिले तैराकी स्पर्धा में भाग लेने के दौरान 78 वर्षीय एक बुजुर्ग की दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई। बेंगलुरु के रहने वाले गोपाल राव (78) 31 तैराकों के समूह में तीसरे स्थान पर थे, जिन्होंने श्रीलंका के तलाईमन्नार से रामेश्वरम के धनुषकोडी तक रिले तैराकी स्पर्धा आयोजित की थी। राव सहित तैराक 22 अप्रेल को रामेश्वरम से नाव में तलाईमन्नार के लिए रवाना हुए थे और उन्होंने 23 अप्र्रेल को सुबह-सुबह तैराकी शुरू की।

तैराकी के दौरान उन्हें बेचैनी की शिकायत हुई और उन्हें तैराकों के साथ चल रही नाव में चढ़ाया गया। नाव पर उनका इलाज करने वाली मेडिकल टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाकी सभी तैराकों ने रिले स्पर्धा रद्द कर दी और नाव से धनुषकोडी द्वीप पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए रामेश्वरम सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है और रामेश्वरम टाउन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार तैराकों के समूह ने दोनों पक्षों से सभी आवश्यक मंजूरी प्राप्त कर ली थी।

Rameshwaram News

Home / News Bulletin / श्रीलंका से रामेश्वरम तक तैरते समय 78 वर्षीय व्यक्ति की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो