scriptअजब-गजब: यहां ओढऩी पर नाम और नंबर का कशीदा कराती हैं महिलाएं, आखिर क्या है इसके पीछे राज..जानिए. | Women embroidered Name and number on Odnhi at kotra, udaipur | Patrika News
नई दिल्ली

अजब-गजब: यहां ओढऩी पर नाम और नंबर का कशीदा कराती हैं महिलाएं, आखिर क्या है इसके पीछे राज..जानिए.

महिलाएं कसीदे में कढ़वा रहीं नाम-रिश्तेदारों के मोबाइल नंबर

नई दिल्लीNov 24, 2016 / 02:20 pm

madhulika singh

kotra

kotra

कुछ साल पहले आई फिल्म गजनी के मुख्य किरदार की भूलने की लत पर वह अपने शरीर पर लोगों के नाम और नंबर आदि लिखता है। ऐसा ही कुछ आदिवासी अंचल में भी देखने को मिल रहा है। लेकिन यहां भूलने की लत नहीं, बल्कि पहचान और अपनेपन के भाव को और मजबूत करने का तरीका है। उदयपुर के सुदूर कोटड़ा क्षेत्र की आदिवासी महिलाएं ओढऩी पर अपना नाम और करीबी रिश्तेदारों के मोबाइल नंबर कशीदे से कढ़वाने लगी हैं। ये खुद की पहचान और करीबी के प्रति अपनेपन का अनूठा अंदाज है। 
जानकारों की मानें तो समय के साथ आदिवासी क्षेत्रों में भी बदलाव की बयार बह रही है। यहां की अनपढ़ महिलाओं में अपनापन कूट-कूटकर भरा है। एेसे में उन्होंने याददाश्त के लिए नया तरीका अपनाया है। पढ़े-लिखे लोग जहां फोन नंबर अपने मोबाइल में फीड कर लेते हैं और जरूरत पर डायल कर बात कर लेते हैं। वहीं इन आदिवासी महिलाओं ने मोबाइल नंबर संभालने के लिए ओढऩी पर ही बेटे व परिजनों के नंबर कसीदे से कढ़वा लिए हैं।
READ MORE: यहां 10वीं से 12वीं तक के बच्चे साथ करते हैं पढ़ाई, गुरूजी कब-किसकी क्लास पढ़ा रहे होते हैं विद्यार्थियों को पता नहीं

सेहत के लिए भी जागरूक

अब तक आदिवासी अंचल में गोदना-गुदवाने का चलन बहुतायत में था। शारीरिक नुकसान के चलते इसमें कमी आने लगी है। बदले में लूगड़े पर नंबर कसीदा कढ़वाने का चलन बढ़ा है। पुरानी परम्परा को नया रूप मिला है और गोदने के दर्द से भी राहत मिली है।
गोदने का नया विकल्प है बदलाव

याददाश्ती के लिए महिलाएं लूगड़े पर नाम लिखवाती हैं। लूगड़ा खो जाए या चोरी हो जाए तो भी मिल जाता है। मोबाइल नंबर ध्यान रखने के लिए लिखवाती हैं। पहले गुदवासे से बीमारियां होती थीं। अब इस परम्परा में भी कमी आई है।
– आणंदाराम गरासिया, सरपंच, तेजा का वास

Home / New Delhi / अजब-गजब: यहां ओढऩी पर नाम और नंबर का कशीदा कराती हैं महिलाएं, आखिर क्या है इसके पीछे राज..जानिए.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो