scriptअनोखा विवाह: गायब हुआ दूल्हा, फिर थाने में हुई शादी, पुलिस बनी बाराती | Unique marriage groom disappeared police became wedding party | Patrika News
चित्रकूट

अनोखा विवाह: गायब हुआ दूल्हा, फिर थाने में हुई शादी, पुलिस बनी बाराती

चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र में एक अनोखी शादी हुई। आरती वर्मा और शिव शंकर साहू का कई सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 12 मार्च को शादी की तारीख तय थी, लेकिन शादी वाले दिन दूल्हे ने शादी से मना कर दिया और गायब हो गया। हताश दुल्हन थाने पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर थाने में ही मंदिर में शादी करवा दी।

चित्रकूटMar 14, 2024 / 06:18 am

Ramnaresh Yadav

bride and groom standing in police station wearing garlands

वरमाला पहने थाने में खड़े दूल्हा और दुल्हन।

प्रेम-प्रसंग के बाद शादी की तारीख तय हुई, बारात भी आने वाली थी, लेकिन शादी वाले दिन दूल्हे ने शादी से मना कर दिया और अपना फोन बंद करके गायब हो गया। हताश दुल्हन थाने पहुंची, तो पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर थाने में ही मंदिर में शादी करवा दी।

ये है पूरा मामला

यह अनोखा मामला चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र का है। यहां आरती वर्मा नाम की युवती का भौरी गांव के रहने वाले शिव शंकर साहू से कई सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिवार शादी के लिए तैयार थे और दो बार शादी की तारीख भी तय हुई थी, लेकिन लड़के पक्ष के घरेलू कारणों से शादी टल गई थी।

शादी की हो चुकीं थी तैयारी

तीसरी बार 12 मार्च 2024 को शादी की तारीख तय हुई थी। लड़की के घर में शादी की पूरी तैयारियां कर ली गई थीं, लेकिन शादी वाले दिन लड़के और लड़की के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया। इसके बाद लड़के ने शादी करने से मना कर दिया और अपना फोन बंद करके घर से गायब हो गया।

थाने के मंदिर में हुई शादी

हताश दुल्हन ने लड़के की शिकायत मानिकपुर थाने में दर्ज कराई। थाना अध्यक्ष रीता सिंह ने मामले की गंभीरता को समझा और लड़के को थाने बुलाया। इसके बाद दोनों पक्षों को बुलाकर थाने में ही मंदिर में शादी करवा दी गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो