scriptटायर फटने से कार पलटी | Tire bursts overturn cars | Patrika News
छिंदवाड़ा

टायर फटने से कार पलटी

वाहन का टायर फट जाने से वाहन अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गया।

छिंदवाड़ाFeb 17, 2019 / 05:57 pm

Sanjay Kumar Dandale

car accident

car accident

पंाढुर्ना. शासकीय प्राथमिक शाला खैरीपेका के शिक्षक चन्द्रशेखर इंगले स्कूल छूटने के बाद पांढुर्ना लौट रहे थे। इसी बीच उनके वाहन क्रमांक एमएच 34, ए 6966 का टायर फट जाने से वाहन अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गया।
इस घटना में शिक्षक को हाथ पांव में चोंटे लगी है। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया जहां से नागपुर रैफर किया गया है। चन्द्रशेखर इंगले मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष भी है। दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही शिक्षा विभाग के कई शिक्षक अस्पताल पहुंच गए थे।
अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल
परासिया ञ्च पत्रिका. शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात लगभग दस बजे चांदामेटा स्थित पेंच महाप्रबंधक बंगला के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें बाइक क्रमांक एमपी 28 एमटी 2387 का चालक इकलेहरा निवासी 30 वर्षीय राजेन्द्र साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में अस्पताल से तहरीर नहीं आई है और शिकायत दर्ज नहीं होने से उनके पास जानकारी नहीं है।

Home / Chhindwara / टायर फटने से कार पलटी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो