scriptतेजी से हो रहा हिंदी का विकास | hindi is developing fastly | Patrika News
चेन्नई

तेजी से हो रहा हिंदी का विकास

कर्मचारी राज्य बीमा निगम में हिन्दी दिवस समारोह नुगंबाक्कम स्थित क्षेत्रीय कार्यालय, कर्मचारी राज्य बीमा निगम में राजभाषा पखवाड़ा मनाया गया।

चेन्नईSep 19, 2018 / 09:45 pm

Santosh Tiwari

hindi is developing fastly

तेजी से हो रहा हिंदी का विकास


-हिन्दी दिवस समारोह आयोजित
चेन्नई.
कर्मचारी राज्य बीमा निगम में हिन्दी दिवस समारोह नुगंबाक्कम स्थित क्षेत्रीय कार्यालय, कर्मचारी राज्य बीमा निगम में राजभाषा पखवाड़ा मनाया गया। राजभाषा पखवाड़ा व हिन्दी दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राजभाषा पखवाड़े के दौरान हिन्दी भाषी व हिन्दीतर भाषी कर्मचारियों के लिए अलग-अलग हिन्दी निबंध, टिप्पण व आलेखन, हिन्दी वाक तथा राजभाषा-ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यालय के करीब 50 कर्मचारियों ने इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कर्मचारियों में हिन्दी भाषा के प्रति रुझान को देखते हुए इससे पहले हिन्दी फिल्म का प्रदर्शन किया गया। पखवाड़े के दौरान सभी कार्मिकों ने अपना अधिक से अधिक काम हिन्दी में ही किया। हिन्दी दिवस समारोह की शुरुआत रोहित कुमार ने मंगलाचरण गीत से हुआ। तदुपरांत कर्मचारी राज्य बीमा निगम के प्रतीक पंचदीप को प्रज्वलित किया गया। एस.वी.कृष्ण कुमार, अपर आयुक्त एवं क्षेत्रीय निदेशक ने हिन्दी भाषा के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि हिन्दी भाषा आज के दौर में विश्व की प्रमुख भाषाओं में से एक है। हिन्दी के बगैर हिन्दुस्तान को नहीं पहचान सकते। हिन्दी ही एक ऐसी भाषा है जो संपूर्ण राष्ट्र को एक सूत्र में बांध सकती है।
रेवती रमेश, सहायक निदेशक (रा.भा.) ने हिन्दी की सहजता व सरलता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भाषा राष्ट्रीय एकता का अहम पहलू है। भाषा से ही व्यक्ति ,परिवार, समाज ,गांव, शहर ,महानगर व देश जुड़ते हैं। आगे सहायक निदेशक ने रोज एक हिन्दी शब्द सीखें के तहत डिजिटल बोर्ड के बारे बताया कि कर्मचारियों को हिन्दी भाषा ज्ञान सीखाने हेतु रोज एक हिन्दी शब्द डिजिटल बोर्ड पर लिखा जा रहा है। कर्मचारियों की इच्छानुसार हिन्दी वार्तालाप की कक्षाएं भी राजभाषा शाखा द्वारा संचालित की जा रही है। आगे वार्षिक रिपोर्ट तथा राजभाषा शाखा की विशेष उपलब्धियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि राजस्थान पत्रिका के वरिष्ठ उप संपादक संतोष तिवारी ने हिंदी भाषा की महत्ता के बारे में बताते हुए कहा कि आज हिन्दी भाषा का दायरा विस्तृत हो रहा है। हिन्दी भाषा भारत में ही नहीं वरन विश्व के कई देशों में बोली व समझी जाती है। सोशल मीडिया पर आज लगभग 15000 ब्लॉग हिन्दी में रोज अपडेट होते है। पत्रकारिता के क्षेत्र में भी हिन्दी भाषा तीव्र गति से विकास की ओर अग्रसर है। वर्तमान में हिंदी भाषा में आने वाले समाचारों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। तमिलनाडु में हिन्दी का विकास उत्तरोत्तर जारी है। तमिलनाडु में आज हर जगह आप को हिन्दी बोलने व समझने वाले मिल जाएंगे। वार्षिक गृह पत्रिका चेन्नई लहर का विमोचन मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा किया गया। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। पवित्रा ने मंच संचालन किया तथा उपेन्द्र कुमार वर्मा, हिन्दी अनुवादक ने मुख्य अतिथि परिचय करवाया। समारोह के अंत में जे.कलैचेल्वी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Home / Chennai / तेजी से हो रहा हिंदी का विकास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो