scriptकोरियोग्राफर कला मास्टर एएमएमके में शामिल | Choreographer kala joined AMMK | Patrika News
चेन्नई

कोरियोग्राफर कला मास्टर एएमएमके में शामिल

पार्टी के उपमहासचिव टीटीवी दिनकरण और पूर्व विधायक पी. वेट्रीवेल की उपस्थिति में पार्टी का आवेदन भरा

चेन्नईMar 24, 2019 / 07:00 pm

Santosh Tiwari

Choreographer kala joined AMMK

कोरियोग्राफर कला मास्टर एएमएमके में शामिल

चेन्नई. राज्य में चुनावी लहर तेजी पकडऩे लगी है। इसी के चलते दक्षिण की मशहूर नृत्य निर्देशक कला मास्टर शुक्रवार को एएमएमके में औपचारिक रूप से शामिल हो गई। लोकप्रिय कोरियोग्राफर कला मास्टर ने पार्टी के उपमहासचिव टीटीवी दिनकरण और पूर्व विधायक पी. वेट्रीवेल की उपस्थिति में पार्टी का आवेदन भरा।

दक्षिणी फिल्मों की जानी-मानी हस्ती कला मास्टर ने वर्ष 2000 में मलयालम फिल्म कोचु कोथुसंगल की सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार और फिल्म चंद्रमुखी में नृत्य निर्देशन के लिए तमिलनाडु राज्य पुरस्कार जीता। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही पाश्र्व गायक मनो भी एएमएमके में शामिल हुए हैं। मनो भी दक्षिणी सिनेमा में संगीत के क्षेत्र में जाना माना नाम है। उन्होंने दक्षिण भारतीय भाषाओं के अलावा अन्य भाषाओं में भी 30,000 से अधिक गाने गाए हैं।

उन्होंने मुक्काला मुकाबला गाने से शोहरत पाई थी। उनको रजनीकांत की आवाज के रूप में भी जाना जाता है। वे सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक का तमिलनाडु राज्य पुरस्कार, कलैमामणि पुरस्कार, फिल्मफेयर पुरस्कार और आंध्र प्रदेश सरकार का नंदी पुरस्कार जीत चुके हैं। राज्य में 18 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा। एएमएमके ने सभी 39 निर्वाचन सीटों पर अकेले चुनाव लडऩे का फैसला किया है।

Home / Chennai / कोरियोग्राफर कला मास्टर एएमएमके में शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो