scriptस्वामी विश्वेशातीर्थ महाराज के साथ उमा भारती पहुंचीं गंगा स्नान करने | Umabharti and his guru reach bulandshahr for Ganga snan | Patrika News
बुलंदशहर

स्वामी विश्वेशातीर्थ महाराज के साथ उमा भारती पहुंचीं गंगा स्नान करने

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने भृगुक्षेत्र आश्रम पहुंचकर स्वामीजी और उमा का किया स्वागत

बुलंदशहरJul 17, 2019 / 09:00 pm

Iftekhar

Ganga Snan

चंद्र ग्रहण पर उमा भारती के साथ ये बाबा पहुंचे गंगा स्नान करने

बुलंदशहर. चंद्र ग्रहण (Chandra grahan) के दौरान आध्यात्मिक यात्रा पर अपनी शिष्या और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ( Uma Bharti) के साथ देर रात्रि छोटी काशी यानी अनूपशहर गंगातट (Anupshahar Ganga) पर पेजावर मठ के स्वामी विश्वेशातीर्थ महाराज ने गंगास्नान (Ganga snan) किया। मस्तरामघाट पर स्नान के बाद बुधवार की सुबह तक गंगाकिनारे जाप किया। इस दौरान उमा भारती भी जाप में शामिल रहीं।

यह भी पढ़ें- दबंग बाउंसरों पर पुलिस का शिकंजा: 3 सिक्योरिटी एंजेंसियों के 36 बाउंसरों की लगी क्लास

उमा भारती और राज्य अतिथि ग्रहण के मोक्ष होने के बाद लाव लश्कर के साथ अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र स्थित महर्षि भृगु की तपोभूमि रही भृगुक्षेत्र आश्रम पहुंचे। जहां स्वामी विश्वेशातीर्थ और पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने पूजा अर्चना तथा साधना की। स्वामीजी को राज्य अतिथि का दर्जा हासिल होने की वजह से जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने भृगुक्षेत्र आश्रम पहुंचकर स्वामीजी और उमा को बुके प्रदान कर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें: डीएम का पद संभालने वाली इस महिला अफसर को अब तक मिल चुके हैं इतने अवार्ड, संख्या जानकर रह जाएंगे दंग

विधायक संजय शर्मा की देखरेख में सभी व्यवस्थायें की गई थीं। उमा भारतीजी ने बताया की स्वामी विश्वेशातीर्थ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरू महंत अवैधनाथ ने मिलकर रामजन्मभूमि आंदोलन को चलाया था। उत्तर प्रदेश में स्वामीजी स्टेट गेस्ट हैं। स्वामी विश्वेशातीर्थ ने अनूपशहर आने पर हुए स्वागत तथा आध्यात्मिक माहौल पर प्रसन्नता व्यक्त की। इसके साथ ही स्टेट गेस्ट बनाने पर सीएम योगी का भी धन्यवाद किया। इसके बाद स्वामीजी दिल्ली के लिये प्रस्थान कर गए। इसके बाद उमा भारती भी सायंकाल भृगुक्षेत्र आश्रम से प्रस्थान की। इस दौरान उमा भारती ने क्षेत्रीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। उमा भारती ने इस दौरान किसी भी राजनैतिक चर्चा से भी दूरी बनाए रखा।

Home / Bulandshahr / स्वामी विश्वेशातीर्थ महाराज के साथ उमा भारती पहुंचीं गंगा स्नान करने

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो