scriptVideo पुलिस के एनकाउंटर के जवाब में बदमाशों ने की ताबड़तोड़ तीन लूटपाट | bulandshahr police latesh encounter news | Patrika News
बुलंदशहर

Video पुलिस के एनकाउंटर के जवाब में बदमाशों ने की ताबड़तोड़ तीन लूटपाट

उत्तर प्रदेश पुलिस भले ही लगातार एनकाउंटर कर रही है। लेकिन बदमाश भी पुलिस को चुनौती देने में पीछे नहींं है।

बुलंदशहरNov 16, 2018 / 10:33 am

virendra sharma

crime

पुलिस के एनकाउंटर के जवाब में बदमाशों ने की ताबड़तोड़ तीन लूटपाट

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश पुलिस भले ही लगातार एनकाउंटर कर रही है। लेकिन बदमाश भी पुलिस को चुनौती देने में पीछे नहींं है। बीते दिनों में बुलंदशहर में पुलिस ने दो एनकाउंटर किये हैं। एक तरफ जहां पुलिस एनकाउंटर कर रही है, वही बदमाश लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बदमाश भी पुलिस को चुनौती देने से पीछे नहीं है।
पुलिस कर रही एनकाउंटर तो बदमाश लूट की घंटना को दे रहे अंजाम

बुलंदशहर पुलिस ने इसी सप्ताह में 2 एनकाउंटर किए। जिसमें एक एनकाउंटर कोतवाली देहात पुलिस ने 12 नवंबर को किया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए थे। वहींं पुलिस और बदमाशों के बीच में दूसरा एनकाउंटर खुर्जा पुलिस ने 14 नवंबर को किया था। पुलिस ने मौके से 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार किया गया था। एक तरफ जहां पुलिस एनकाउंटर की घटनाओं को अंजाम दे रही है, वहीं बदमाशों के भी हौसले बुलंद है।
उधर बदमाश् भी पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है। 13 नंवबर को पहली घटना बुलंदशहर के प्रेम नगर इलाके में हुई। हथियार के बल पर व्यापारी से ढाई लाख की लूट को अंजाम दिया। वहीं खुर्जा में भी दो लाख की लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। आए दिन होने वाली लूट के बाद में पुलिस से व्यापारियों का भरोसा उठता जा रहा है। पुलिस लगातार एनकाउंटर कर रही है। वहीं बदमाश भी लूट की घटना को अंजाम दे रहे है।
खुर्जा सिटी में संजय जैन व्यापारी अपने घर से मंडी जा रहा था। यह घटना 15 नवंबर की सुबह तड़के छह बजे हुई। जब ये घर से निकले ही थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। व्यापारी पर रखे हुए दो लाख पांच हजार रुपए लूट लिए। लूट की घटना को अंजाम देकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। साथ ही बदमाश व्यापारी से लैपटॉप और स्कूटी भी लूट ले गए। घटना को अंजाम देकर बदमाश गायब हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे हुई खंगालने में लगी है। हैरान की बात यह है कि बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसी हफ्ते में लूट की यह दूसरी घटना हुई है।
वहीं मंगलवार रात को गुलावठी में किसान से बाइक लूटने का बदमाशों ने प्रयास किया था। विरोध करने पर बदमाशों ने किसान को गोली मार दी थी और फरार हो गए। गोली लगने से किसान घायल हो गया। वहीं गुरुवार को ही सिकंद्रराबाद में गुलावठी रोड पर बदमाशों ने एक व्यापारी से 5 लाख रुपये लूट लिए थे।

Home / Bulandshahr / Video पुलिस के एनकाउंटर के जवाब में बदमाशों ने की ताबड़तोड़ तीन लूटपाट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो