scriptसैफई परिवार की जमीन छीनने वालों को भी मोदी के फोन इंतजार | Union minister Updated Latest list Sanghmitra maurya dr chandrasen jad | Patrika News
बदायूं

सैफई परिवार की जमीन छीनने वालों को भी मोदी के फोन इंतजार

फिरोजाबाद से भाजपा सांसद डॉ. चन्द्रसेन जादौन ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और प्रो रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव को हराया।

बदायूंMay 30, 2019 / 05:29 pm

धीरेंद्र यादव

बदायूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल पर सभी की निगाह टिकी हुई है। टीम मोदी का हिस्सा बनने के लिये लोकसभा चुनाव 2019 में सैफई परिवार की जमीन छीनने वाले भी बेकरार हैं। मोदी के फोन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। दोनों ऐसे नेता हैं, जिनके लिये ये चुनाव जीतना बेहद कठिन था, लेकिन सपा परिवार के दो अहम सदस्यों को इन नेताओं ने चुनाव हराया है।
ये हैं दो खास नेता
हम बात कर रहे हैं फिरोजाबाद से भाजपा सांसद डॉ. चन्द्रसेन जादौन और बदायूं से भाजपा सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य। इन दोनों लोकसभा में भाजपा प्रत्याशियों ने कमल खिलाया है। बड़ी बात ये है कि दोनों नेताओं ने सैफई परिवार के अहम सदस्यों को हराया हे। डॉ. चन्द्रसेन जादौन ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव को हराया है, तो वहीं संघमित्रा मौर्य ने मुलायम सिंह यादव के भतीजे धर्मेन्द्र यादव को सियासी मैदान में शिकस्त दी है।
यहां से दर्ज की जीत
फिरोजाबाद से भाजपा सांसद डॉ. चन्द्रसेन जादौन ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और प्रो रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव को हराया। बदायूं से भाजपा सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने सैफई परिवार के सदस्य धर्मेन्द्र यादव को शिकस्त दी।

Home / Budaun / सैफई परिवार की जमीन छीनने वालों को भी मोदी के फोन इंतजार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो