scriptरूस की हेरिटेज व संस्कृति देख अभिभूत हुए लोग | People who overwhelmed Russia's heritage and culture | Patrika News
बीकानेर

रूस की हेरिटेज व संस्कृति देख अभिभूत हुए लोग

शहर में अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव के कार्यक्रमों का आगाज रविवार को हुआ। पर्यटन विभाग के साथ लक्ष्मीनिवास हेरिटेज में रशिया के कलाकारों की प्रदर्शनी हुई। प्रदर्शनी 15 जनवरी तक चलेगी। इसको देखने के लिए आमजन के लिए प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है।

बीकानेरJan 07, 2019 / 10:17 am

dinesh kumar swami

culture

culture

शहर में अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव के कार्यक्रमों का आगाज रविवार को हुआ। पर्यटन विभाग के साथ लक्ष्मीनिवास हेरिटेज में रशिया के कलाकारों की प्रदर्शनी हुई। प्रदर्शनी 15 जनवरी तक चलेगी। इसको देखने के लिए आमजन के लिए प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है।
रविवार को सुबह 10 से 5 बजे तक रशिया के दो कलाकारों की ओर से रशिया की हेरिटेज व संस्कृति पर आधारित पेंटिंग की प्रदर्शनी की गई। कार्यक्रम के अतिथि डॉ. अजीतसिंह व सुनील रामपुरिया थे। इस दौरान ट्रेवल्स एजेंट एसोसिएशन अध्यक्ष विजयसिंह थैलासर, पर्यटन विभाग के पुष्पेन्द्र व पवन मौजूद रहे।

कार्यक्रम के पहले दिन लोग रशिया की हेरिटेज, इमारतों व प्रकृति तथा उनकी संस्कृति को देखकर अभिभूत हो गए। कार्यक्रम में रशिया के दो कलाकार विटेली वासलीविच वासीलीवेव व इरीना ग्रीजोरिवेना दासएवसकाया ने 30 पेटिंग की प्रदर्शनी का प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के बाद पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा। इस प्रतियोगिता की पेटिंग को रशिया में भी प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं यहां के कलाकारों की ओर से बनाई गई पेंटिंग को राजस्थान हेरिटेज व संस्कृति का प्रदर्शन रशिया में भी होगा।

सुबह कैमल सफारी
अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव 12 व 13 जनवरी को डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में आयोजित होगा। जिसमें सुबह धोरो में कैमल सफारी व कैमल दौड़ तथा शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न अंचलों के कलाकार अपनी-अपनी संस्कृति के रंग बिखेरेंगे। पर्यटन विभाग ने इसके लिए अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव के लिए दो दिनों के कार्यक्रम जारी किए है।
जिसमें 12 जनवरी को सुबह 8 से 10 बजे तक रायसर के धोरों में कैमल सफारी व कैमल दौड़ का आयोजन होगा। सुबह 11.30 से 12.30 बजे तक जूनागढ़ से जुलूस व सुबह 12.30 से 12.50 तक डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में उद्घाटन कार्यक्रम, सुबह 12.50 से 1.10 बजे तक आर्मी द्वारा बेगपाइपर बैंड, दोपहर 1.10 से 1.50 बजे तक कैमल सजावट प्रतियोगिता, दोपहर 1.50 से 2.30 बजे तक कैमल फर कटिंग प्रतियोगिता,
दोपहर 2.30 बजे 2.50 बजे आरएसी द्वारा बैंड का प्रदर्शन, दोपहर 2.50 से 3.30 बजे तक कैमल डांस प्रतियोगिता, 3.30 से 4 बजे तक मिस मारवाड़ प्रतियोगिता, 4 से 4.30 बजे तक मिस्टर बीकाणा प्रतियोगिता व शाम 6.30 से 8.30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।

13 को हेरिटेज वॉक व शाम को अग्नि नृत्य
दूसरे दिन 13 जनवरी को सुबह 9 से 11 बजे तक रामपुरिया हवेली से बीकाजी टेकरी तक हेरिटेज वॉक, दोपहर 12 से एक बजे तक रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता, 1 से 1.30 बजे तक ग्रामीण कुश्ती प्रतियोगिता, 1.30 से 2.30 बजे तक कबड्डी प्रतियोगिता, 2.30 से 3 बजे तक टर्बन टाइंग प्रतियोगिता,
3 से 3.30 बजे तक कैमल नृत्य प्रदर्शन, 3.30 से 4 बजे महिला मटका दौड़ प्रतियोगिता, 4 से 4.30 बजे तक महिला म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता, 4.30 से 5.30 बजे तक पुरस्कार वितरण, 6 से 8 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, 8 से 8.30 बजे तक अग्नि नृत्य व शाम 8.30 बजे आतिशबाजी का प्रदर्शन होगा।
इसके अलावा लक्ष्मीनिवास पैलेस में रशिया की प्रदर्शनी, केन्द्रीय ऊंट अनुसंधान केन्द्र व केन्द्रीय अश्व अनुसंधान केन्द्र की प्रदर्शनी भी होगी। इसके साथ १४ जनवरी को सुबह १० से ६ बजे तक बर्ड फेस्टिवल का आयोजन होगा।

Home / Bikaner / रूस की हेरिटेज व संस्कृति देख अभिभूत हुए लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो